Archived

दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर किया वार, पूछा- किसका साथ और किसका विकास?

Special Coverage News
7 July 2017 12:06 PM GMT
दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर किया वार, पूछा- किसका साथ और किसका विकास?
x
दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया
नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए आज आरोप लगाया कि 'सबका साथ और सबका विकास' की बात करने वाली मोदी सरकार ने 3 साल में सामाजिक विकास का कोई काम ही नहीं किया है।
दिग्विजय ने सिंह ने आज ट्वीट कर हमला किया और कहा कि उसके शासन में युवा और किसान ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और महिलाओं को सम्मान नहीं मिल रहा है। दलित तथा अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन सब अहम समाजिक मोर्चों पर यह सरकार असफल रही हो तो उसे बताना चाहिए कि उसने क्या किया है और 'किसका साथ और किसका विकास' किया है।
कांग्रेस नेता ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू करने से व्यापारियों को होने वाली समस्याओं को भाजपा सरकार की कमियों का परिणाम बताया और कहा कि देश के व्यापारियों को भाजपा को सत्ता में लाने की भूल स्वीकार करते हुए अपने घरों में और दुकानों पर 'हमारी भूल कमल का फूल' नारे का स्टिकर लगाना चाहिए।
Next Story