Archived

BBC पर भारत के सम्‍मान को ठेस पहुंचाने का आरोप, शूटिंग पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

Kamlesh Kapar
15 April 2017 10:24 AM GMT
BBC पर भारत के सम्‍मान को ठेस पहुंचाने का आरोप, शूटिंग पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध
x
नई दिल्ली : भारत सरकार ने दुनिया की नामी मीडिया कंपनियों में शुमार ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) पर भारत में शूटिंग करने पर रोक लगा दी है। अप्रैल 10 से लागू इस बैन के बाद बीबीसी भारत के नेशनल पार्क और सैंक्चुरी में ना तो डॉक्यूमेंट्री शूट कर पाएगा ना ही वहां से न्यूज रिपोर्ट तैयार कर पाएगा। सरकार ने बीबीसी पर देश की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने का दोषी पाया है। बता दें कि बीबीसी के साउथ एशिया संवाददाता ने काजीरंगा नेशनल पार्क में सरकार की एंटी पोचिंग पॉलिसी पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, 'वन वर्ल्‍ड: किलिंग फॉर कंजर्वेशन' नाम से बनी इस डॉक्यूमेंट्री में शिकारियों के खिलाफ उठाये गये सरकार के कदमों की बीबीसी ने निंदा की थी।

एनटीसीए का कहना है कि बीबीसी के दक्षिण एशिया ब्यूरो ने डॉक्यूमेंट्री शूट करने की नियम और शर्तों का उल्लंघन किया था। सरकार के मुताबिक इस डॉक्यूमेंट्री को दुनिया भर में दिखाकर भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया गया, और इसकी क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती है। वही इस मामले में बीबीसी प्रवक्ता ने कहा कि जानवरों के अवैध शिकार जैसे वैश्विक मसले पर अधिकारियों की यह प्रतिक्रिया बेहद ही निराशाजनक है। ये प्रोग्राम संतुलित, निष्पक्ष और वास्तविक रिपोर्टिंग पर आधारित है। इस रिपोर्ट में अवैध शिकार को रोकने में भारत की कामयाबी और इससे उपजी चुनौतियों पर चर्चा की गई थी।
Next Story