Archived

राजनाथ सिंह बोले, 'दुनिया में कौन सी ताकत है जो भारत की ओर आंख उठा कर देख सके'

Arun Mishra
21 Aug 2017 8:34 AM GMT
राजनाथ सिंह बोले, दुनिया में कौन सी ताकत है जो भारत की ओर आंख उठा कर देख सके
x
राजनाथ ने कहा कि हमारे सुरक्षबलों में इतना दमखम है कि देश की सुरक्षा पर कोई आंच नहीं आ सकती...

नई दिल्ली : चीन और पाकिस्तान के बीच सरहद पर जारी तनाव के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं है जो भारत की तरफ आंख उठाकर देख सके। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों में जब में लद्धाख गया था तो सुबह-सुबह पता चला कि कुछ जवान मुझसे मिलने आये हुए हैं। मैंने कहा कैसे इतनी ठंड में सुबह-सुबह कोई आ सकता है। लेकिन सुबह ना सिर्फ जवान आए बल्कि वो पूरे जोश में थे।

जवानों के जोश को देखकर मैंने कहा कि दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो भारत की तरफ आंख उठा कर देख सके। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षबलों में इतना दमखम है कि देश की सुरक्षा पर कोई आंच नहीं आ सकती।

डोकलाम में चीन से साथ जारी विवाद पर केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि ये विवाद जल्द सुलझ जाएगा। चीन का सकारात्मक रवैया अपनाएगा। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा देश है जिसने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया। भारत आक्रांत और विस्तारवादी नहीं है। हम डोकलम विवाद सुलझाना चाहते हैं और उम्मीद है कि चीन भी इस और कदम बढ़ाएगा।

राजनाथ सिंह ने अटल वाजपेयी को उद्धत करते हुए कहा कि हम पड़ोसियों को कहना चाहते हैं कि हम शांति चाहते हैं संघर्ष नहीं। हम अपने सभी पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते चाहते हैं, और इसके लिए लगातार कोशिश में हैं।

Next Story