Archived

मोदी कैबिनेट : 13 मंत्रियों ने ली शपथ, चार मंत्रियों को प्रमोशन, 9 नए चेहरे को मिला राज्य मंत्री का दर्ज़ा

Arun Mishra
3 Sep 2017 5:45 AM GMT
मोदी कैबिनेट : 13 मंत्रियों ने ली शपथ, चार मंत्रियों को प्रमोशन, 9 नए चेहरे को मिला राज्य मंत्री का दर्ज़ा
x
LIVE UPDATE : कैबिनेट में यूपी-बिहार के 2-2 और केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान से एक-एक नए मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा 4 मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में प्रमोशन मिला है।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। 3 साल के कार्यकाल में मोदी कैबिनेट का यह तीसरा विस्तार है, जिसमें 9 नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा 4 मौजूदा मंत्रियों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर तरक्की दी जा रही है। कैबिनेट का शपथ ग्रहण आज सुबह साढ़े 10 बजे राष्‍ट्रपति भवन में हुआ है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कैबिनेट में यूपी-बिहार के 2-2 और केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान से एक-एक नए मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा 4 मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में प्रमोशन मिला है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। कुल 13 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चौबे (बिहार), पूर्व गृह सचिव और आरा से सांसद आरके सिंह, वीरेंद्र कुमार (मध्य प्रदेश), शिव प्रताप शुक्ल (उत्तर प्रदेश), मुंबई पुलिस के कमिश्नर रहे और बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह (उत्तर प्रदेश), अनंत कुमार हेगड़े (कर्नाटक), कभी दिल्ली को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने वाले केरल काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अल्फोंस कन्नाथनम, 1974 के बैच के पूर्व आईएफएस अधिकारी हरदीप पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत (राजस्थान) ने नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

कैबिनेट मंत्री -

धर्मेंद्र प्रधान

पीयूष गोयल

निर्मला सीतारमण

मुख्तार अब्बास नकवी

राज्य मंत्री -

शिव प्रताप शुक्ल

अश्विनी कुमार चौबे

डॉ वीरेंद्र कुमार

अनंत कुमार हेगड़े

राजकुमार सिंह

हरदीप सिंह पुरी

गजेंद्र सिंह शेखावत

डॉ सत्यपाल सिंह

अल्फोंज कन्नाथनम

Live

5पी के आधार पर चुने गए नए मंत्री?
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इसको मोदी मंत्रिमंडल का अंतिम बड़ा विस्‍तार कहा जा रहा है। लिहाजा इसमें ऐसे चेहरों को तरजीह दी जा रही है जिन पर पीएम मोदी के 'न्‍यू इंडिया' के सपने को साकार करने के लिए सरकार के एजेंडे और नीतियों को जमीनी हकीकत में बदलने का दारोमदार होगा। इस कड़ी में सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने 5पी यानी प्रोग्रेस (विकास), पैशन (जुनून), प्रोफिशिएंसी (निपुणता), प्रोफेशनल एक्‍युमेन (पेशेवर अनुभव) और पॉलिटिकल एक्‍युमेन (राजनीतिक समझ) फॉर्मूले के आधार पर नए मंत्रियों को चुना है।

संभावित मंत्रियों की जो लिस्ट आई है उसके मुताबिक 9 मंत्री शपथ लेंगे। बिहार से पूर्व गृह सचिव और आरा से बीजेपी के सांसद आरके सिंह और बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वहीं यूपी से शिवप्रताप शुक्ला, मध्य प्रदेश से वीरेंद्र कुमार, कर्नाटक से अनंत हेगड़े, यूपी से पूर्व मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर सत्यपाल सिंह को कैबिनेट में जगह मिलेगी वहीं शिवप्रताप शुक्ला भी मंत्री बनेंगे। जोधपुर से गजेंद्र शेखावत और पूर्व आईएफएस हरदीप सिंह पुरी मंत्री बनेंगे। कर्नाटक से पूर्व आईएएस अधिकारी के.जे. अल्फोंस को कैबिनेट में जगह मिलेगी।

नये चेहरों में भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे, वीरेंद्र कुमार, शिव प्रताप शुक्ला, अनंत कुमार हेगड़े (कर्नाटक), राज कुमार सिंह, हरदीप पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सत्यपाल सिंह और अल्फोंस कन्नाथनम शामिल हैं।
LIVE UPDATE :

















ताजा अपडेट के लिए आप इसी पेज को रिफ्रेश करते रहें।

- प्रधानमंत्री के साथ काफ़िला राष्ट्रपति भवन रवाना.
- शपथ ग्रहण समारोह में शिव सेना नहीं होगी शामिल. मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज़गी है.
- हाल ही में एनडीए में शामिल हुई जेडीयू को अब तक बुलावा नहीं मिला है.
- खबर है कि नीतीश कुमार बीजेपी के ऑफर से खुश नहीं हैं.
- प्रधानमंत्री आवास पर बैठक ख़त्म हो गयी है. सभी संभावित मंत्री एक एक करके निकल गए हैं.
- प्रधानमंत्री आवास पर शुरू हुई चाय पार्टी, सभी संभावित मंत्री पहुंचे.
- कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री ने संभावित मंत्रियों और पुराने मंत्रियों को नाश्ते पर बुलाया है.
- अश्वनी चौबे अपने घर से निकले. मीडिया से कहा- जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे निभाएंगे
- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह प्रधानमंत्री आवास के लिए निकले, प्रधानमंत्री ने नए मंत्रियों को चाय पर बुलाया है.
- बताया जा रहा है कि 2019 से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल का यह आखिरी विस्तार है.
- रविवार सुबह 10:30 बजे कैबिनेट विस्‍तार होगा और मंत्री शपथ लेंगे।
- धर्मेंद्र, निर्मला, पीयूष प्रधानमंत्री निवास पहुंचे
- 4 राज्य मंत्रियों का हो सकता है प्रोमोशन

Next Story