Archived

Live : देश की रक्षा मंत्री बनी निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल होंगे रेल मंत्री

Arun Mishra
3 Sep 2017 8:18 AM GMT
Live : देश की रक्षा मंत्री बनी निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल होंगे रेल मंत्री
x
निर्मला सीतारमण को देश का नया रक्षामंत्री बनाया गया है। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी महिला को रक्षा मंत्रालय दिया गया है। गोयल को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है..

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। 3 साल के कार्यकाल में मोदी कैबिनेट का यह तीसरा विस्तार है, जिसमें 9 नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा 4 मौजूदा मंत्रियों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर तरक्की दी जा रही है। कैबिनेट का शपथ ग्रहण आज सुबह साढ़े 10 बजे राष्‍ट्रपति भवन में हुआ है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कैबिनेट में यूपी-बिहार के 2-2 और केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान से एक-एक नए मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा 4 मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में प्रमोशन मिला है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। कुल 13 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

रक्षा मंत्री बनी निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल होंगे रेल मंत्री

वाणिज्य मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार मंत्री निर्मला सीतारमण को देश का नया रक्षामंत्री बनाया गया है। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी महिला को रक्षा मंत्रालय दिया गया है। जेएनयू की छात्रा रहीं निर्मला सीतारमण के काम से पीएम मोदी खुश थे और उन्होंने वाणिज्य मंत्रालय में रहते हुुए कई अहम मंत्रालय समझौते किए हैं। इससे वाणिज्य के क्षेत्र में केंद्र सरकार को काफी सहूलियत मिली है। हालांकि इंदिरा ने पीएम रहते हुए रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थीं।

गोयल को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। सुरेश प्रभु को वाणिज्य मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही सुरेश प्रभु ने रेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पीयूष गोयल रेल मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे। सुरेश प्रभु ने ट्विटर पर कहा, '13 लाख से ज्यादा रेल परिवारों के समर्थन, प्रेम और शुभेच्छा के लिए शुक्रिया। हमेशा इन यादों को अपने साथ रखूंगा। सभी को शुभकामनाएं।'

नितिन गडकरी को सड़क परिवह मंत्रालय के साथ-साथ गंगा जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले जल संसाधन मंत्रालय उमा भारती के पास था।

प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय के अलावा कौशल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। स्मृति इरानी के पास सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अलावा कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी बनी रहेगी। इस बीच मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ब्रिक्स की बैठक में भाग लेने के लिए चीन रवाना हो गए हैं।

Next Story