- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
विपक्ष ने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का नाम किया घोषित, बीजेपी हैरान अब क्या करें...
Special Coverage News
11 July 2017 7:42 AM GMT
x
नई दिल्ली : विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए नाम तय कर लिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को 18 विपक्षी दलों के साथ संसद भवन में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने के लिए बैठक हुई।
इस बैठक में विपक्ष उपराष्ट्रपति पद के लिए गोपाल कृष्ण गांधी के नाम पर सहमत हो गया है। चुनाव लड़ने के लिए विपक्ष जल्द की उनसे अपील करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में हो रही इस बैठक में देश के तमाम बड़े नेता मौजूद हुए।
इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, ए के एंटनी, डेरेक ओ ब्रायन (टीएमसी), जयप्रकाश नारायण यादव (आरजेडी), नरेश अग्रवाल (एसपी), प्रफुल पटेल (एनसीपी), तारिक अनवर, एलांगवन (डीएमके), शरद यादव, बसपा की ओर से सतीश मिश्रा, उमर अब्दुल्ला, हेमंत सोरेन और अजित सिंह जैसे नाम शामिल हैं।
राष्ट्रपति चुनाव में अलग राह अपनाने वाली जेडीयू भी इस बार विपक्ष के साझा उम्मीदवार के साथ खड़ी दिखी। इस बैठक में जेडीयू की तरफ से शरद यादव भी पहुंचे थे। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की तरफ से गोपाल कृष्ण गांधी को उतारने की बातें सामने आ रही थीं, लेकिन बाद में मीरा कुमार के नाम पर मुहर लगी।
वहीं राष्ट्रपति पद के लिए मीरा कुमार का नाम घोषित करने के बाद कांग्रेस ने यह बात मानी थी कि असमंजस और फैसला लेने में देरी विपक्षी खेमे के लिए ठीक नहीं रही। उसके बाद कांग्रेस और जेडीयू के बीच में जो किचकिच हुई उससे स्थिति और बिगड़ गई।
बता दें गोपालकृष्ण गांधी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं। वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते हैं। इस लिहाज से विपक्ष का मानना है कि उनके उम्मीदवार बनने से पीएम मोदी के लिए भी राजनीतिक स्थिति सहज नहीं होगी।
Next Story