- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
मांडा रेलवे स्टेशन के पास कालका ट्रेन की चपेट में आने से 4 यात्रियों की मौत
Special Coverage News
18 July 2016 7:27 AM GMT
x
इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के माण्डा रेलवे स्टेशन पर रविवार देर शाम को कालका ट्रेन की चपेट में आने से 4 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब अप लाइन पर जा रही भागलपुर एक्सप्रेस के यात्री ट्रेन के अचानक रुकने पर उतर कर डाउन लाइन पर चले गये। इसी बीच कालका मेल आ गई जिसकी चपेट में आने से चार यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला यात्री भी शामिल हैमिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12235 भागलपुर एलटीटी एक्सप्रेस मिर्जापुर की तरफ से गुजर रही थी।
घटना के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय रेल अधिकारियों की सूचना पर मुख्यालय से जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के साथ ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने सभी शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी मरने वाले बिहार के बताए जा रहे हैं।
छानबीन में मालूम हुआ कि हादसे में एक महिला व तीन पुरुष की मौत हुई है। हादसे का शिकार हुई महिला बसंती देवी अपने पति रवींद्र सिंह के साथ भागलपुर एक्सप्रेस से सफर कर रही थी। पति रवीन्द्र सिह पटना बिहार का रहने वाला है जो अपनी पत्नी का इलाज कराने उसे नासिक ले जा रहा था। हालांकि अन्य मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। चर्चा यह भी है कि, मृतकों की संख्या अधिक हो सकती है।
Special Coverage News
Next Story