Archived

एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, अस्पताल में मौत

Special Coverage News
15 July 2016 12:20 PM GMT
एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, अस्पताल में मौत
x
बिहार: आरा के कृष्णागढ़ थाने में तैनात एएसआई ओमप्रकाश पासवान ने कनपटी में गोली मार कर ख़ुदकुशी कर ली। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हुए एएसआई को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारी थी।

ओमप्रकाश पासवान मूल रूप से खगड़िया के लाभ्गाँव का रहने वाला था। उसका परिवार मुंगेर के नारायण कालोनी में रह रहा था। वहाँ ओमप्रकाश ने नया घर बनवाया था। जानकारी के अनुसार आज सुबह वर्दी पहनकर वह तैयार हुए। किसी केस के सिलसिले में आरा जाना था।

वह टेबल के पास बैठे हुए थे। तभी किसी से फ़ोन पर बात हुई और उसके कुछ ही देर बाद खुद को गोली मर ली। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के आलाअधिकारी मामले की पड़ताल कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ संजय कुमार भी आरा स्थित सदर अस्पताल पहुंचे।
Next Story