Archived

कीर्ति आजाद की पत्नी AAP छोड़ कांग्रेस में हुई शामिल

Kamlesh Kapar
11 April 2017 1:28 PM GMT
कीर्ति आजाद की पत्नी AAP छोड़ कांग्रेस में हुई शामिल
x
नई दिल्ली : BJP से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद AAP छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। बता दे कि वह पांच महीने पहले पूनम आजाद आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं।दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने एक सम्मेलन में पूनम के कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। माकन ने कहा, की पूनम अपने दोस्तों समेत आप छोड़कर आईं हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, हम उनको आश्वासन देना चाहते हैं कि वह कांग्रेस में पूर्वाचल और मिथिलांचल की आवाज होंगी।


बता दे कि पूनम आजाद नवंबर में BJP छोड़कर AAP में शामिल हुई थीं। वह लंबे समय तक भाजपा प्रवक्ता और पार्टी की दिल्ली इकाई की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।
Next Story