Archived

चारा घोटाला मामला: CBI की स्पेशल कोर्ट में पेश हुए लालू यादव, बोले- रांची में करूंगा बड़ी रैली

Kamlesh Kapar
9 Jun 2017 5:23 AM GMT
चारा घोटाला मामला: CBI की स्पेशल कोर्ट में पेश हुए लालू यादव, बोले- रांची में करूंगा बड़ी रैली
x
Lalu Yadav appearing in CBI's special court
रांची: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चारा घोटाले से जुड़े दो मामलों में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज यहां केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत में पेश हुए। कोर्ट मेें पेशी के बाद लालू यादव ने कहा कि रांची में नवंबर महीने में बड़ी रैली करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश को आयकर विभाग की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला है।

लालू ने कहा कि सुशील मोदी को कोई काम-धाम है नहीं, जॉबलेस आदमी हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का किसान मर रहा है और कृषि मंत्री योगा करने में लीन हैं। रांची के डोरंडा कोषागार और दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले मेंल कल जगन्नाथ मिश्र की पेशी हुई वहीं आज राजद प्रमुख लालू यादव की देवघर कोषागार से 97 लाख रुपये निकालने के मामल में पेशी हुई है।

उल्लेखनीय है कि यादव चारा घोटाले के एक मामले 20 ए 96 में पहले से सजायाफ्ता हैं। यादव चारा घोटालों के मामले में फिलहाल जमानत पर हैं। चारा घोाटाला बिहार के अब तक का सबसे बड़ा घोटाला था। इसमें पशुओं के चारे के नाम पर सरकारी खजाने से फर्जीवाड़ा कर 950 करोड़ रुपये निकाल लिए गए थे।
Next Story