Archived

विशेष पूजा के बहाने पुजारी ने महिला के साथ किया बलात्कार

Special Coverage News
14 July 2016 10:53 AM GMT
विशेष पूजा के बहाने पुजारी ने महिला के साथ किया बलात्कार
x
हैदराबाद: 45 वर्षीय एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुरूवार को बताया कि पुजारी ने महिला को पूजा कराने के लिए अपने घर बुलाया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी के रामा उर्फ रामू (26) ने बुधवार को यहां के विट्टलवाड़ी स्थित एक मंदिर में महिला को रोते हुए देखा और महिला को झांसा दिया कि वह उसे उसकी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए एक विशेष पूजा करेगा।

रामा ने विशेष पूजा कराने के नाम पर उस महिला को हल्दी और पांच नींबू लेकर मंदिर के साथ ही बने उसके घर में आने के लिए कहा। पुजारी का बताया सामान साथ लेकर जब महिला उसके घर पहुंची, तो पुजारी ने पाखंड दिखाते हुए पहले पूजा का नाटक किया और बाद में महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। किसी तरह से पीड़ित महिला वहां से निकल कर पुलिस के पास पहुंची।

नारायणगुदा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर एस. भीम रेड्डी ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस फौरन हरकत में आ गई। पुलिस ने इस सम्बंध में भारतीय दंड संहिता की सम्बंधित धाराओं के तहत बलात्कार , गलत तरीके से बंधक बनाने और धोखाधड़ी के आरोपों में मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए राजकीय अस्पताल भेजा है। मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Next Story