Archived

सिक्किम: CM पवन चामलिंग ने कहा- सैंडविच बनने के लिए नहीं जुड़े थे भारत से, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

Special Coverage News
6 July 2017 9:35 AM GMT
सिक्किम: CM पवन चामलिंग ने कहा- सैंडविच बनने के लिए नहीं जुड़े थे भारत से, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
x
भारत और चीन के बीच लगातार विवाद गहराता जा रहा है। इसी बीच अब सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग का बयान आया है।
सिक्किम: भारत और चीन के बीच लगातार विवाद गहराता जा रहा है। इसी बीच अब सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि सिक्किम के लोग चीन और बंगाल के बीच सैंडविच बनने के लिए भारत के साथ नहीं जुड़े थे। उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे बंद कर सिक्किम के वाहनों पर हमले को लेकर वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
बता दे कि चीन के सरकारी अखबार ने लिखा है कि चीन को सिक्किम नीति पर दोबारा विचार करना चाहिए। अखबार ने लिखा है कि बीजिंग को स्वतंत्र सिक्किम की मांग करनी चाहिए। मुख्यमंत्री चिसोपानी में सिक्किम इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि एक ओर पश्चिम बंगाल में उनके नागरिकों पर हमला तो दूसरी ओर सीमा पर चीन के बढ़ते दबाव से सिक्किम सैंडविच बनकर रह गया है। पवन चामलिंग ने कहा कि नाथुला दर्रे पर भारत-चीन के बीच तनाव जारी है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र अशात हो गया है। जबकि सिक्किम के नागरिक पूरी तरह भारतीय हैं। पश्चिम बंगाल में सिक्किम के नागरिकों को भारतीय होने का अहसास को समाप्त करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वह स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार केंद्र के संपर्क में हैं। उन्होंने खाद्यान्न संकट न उत्पन्न होने के प्रति लोगों को आश्वस्त किया। उक्त अवसर पर स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष केएन राई, मानव संसाधन विकास मंत्री आरबी सुब्बा, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री एके घतानी आदि उपस्थित थे।
CM पवन चामलिंग ने कहा कि सिक्किम को पिछले 30 वर्षों में दार्जिलिंग के विरोध के कारण लगभग 60,000 करोड़ का नुकसान हुआ है। बता दे कि सिक्किम भारत के साथ 1975 में जुड़ा था. चामलिंग राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना 5वां कार्यकाल कर रहे हैं।

Next Story