Archived

थाना में काम नही आई सत्ता की हनक, थाने में खाकी के सामने कर दी भाजपा मीडिया प्रभारी धुनाई, फोड़ा सर

Special Coverage News
4 July 2017 7:03 AM GMT
थाना में काम नही आई सत्ता की हनक, थाने में खाकी के सामने कर दी भाजपा मीडिया प्रभारी धुनाई, फोड़ा सर
x
The police did not work in the police station
कौशाम्बी: भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी व ग्राम प्रधान के बीच मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्ष अपनी अपनी शिकायत दर्ज कराने कोखराज थाना जा पहुंचे। थाना परिसर में पुलिस के सामने दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप पत्यारोप लगाने लगे। देखते ही देखते थाना परिसर अखाड़ा में बदल गया और ग्राम प्रधान, उसके भाई व समर्थकों ने भाजपा मीडिया प्रभारी का सर फोड़ दिया। मीडिया प्रभारी को लहूलुहान देख तमाशबीन बने रहे पुलिस कर्मियो ने बीच बचाव किया। मामले में कोखराज पुलिस ने प्रधान उसके भाई सहित आधा दर्जन साथियो के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया। भाजपा मीडिया प्रभारी को भी शांति भंग में पाबंद किया गया है।
कोखराज थाना के चकमाहपुर पांडेमऊ निवासी सूरज यादव भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी हैं। सोमवार की सुबह जब सूरज यादव व ग्राम प्रधान जय करन यादव के छोटे भाई के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि पान की पीक थूकने पर उसकी कुछ छीट सूरज के ऊपर पड़ गई। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। उस समय लोगों के बीच बचाव पर मामला शांत हो गया। मामले की शिकायत करने सूरज कोखराज थाना जा पहुंचे। इसकी भनक लगते ही ग्राम प्रधान जय करन यादव अपने भाई व कुछ साथियों के साथ थाना जा पहुंचे। जहां पुलिस कर्मियों के सामने दोनों पक्ष फिर विवाद में उलझ गए। बात बढ़ी तो थाना परिसर में ही प्रधान व उसके साथियों ने भाजपा मीडिया प्रभारी की पिटाई करते हुए सिर फोड़ दिया। खून से लथपथ सूरज को देख तमाशाई बने पुलिस कर्मियों के होश फाख्ता हो गए। थाना परिसर को खून से लाल कर भाग रहे प्रधान व उसके साथियों को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया।
भाजपा मीडिया प्रभारी के साथ थाना परिसर में हुई मार पीट की जानकारी जंगल में आग की तरह फैली तो तमाम भाजपाई कोखराज थाना जा पहुंचे। पुलिस ने ग्राम प्रधान, उठाके भी व साथियो के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर भाजपा मीडिया प्रभारी को भी शांति भंग में पाबंद कर दिया।
मीडिया प्रभारी के साथ थाना के अंदर हुई मारपीट से आहत चायल विधायक संजय गुप्ता व तमाम भाजपाई इकट्ठा हो गए। विधायक संजय गुप्ता घायल मीडिया प्रभारी सूरज यादव को लेकर रात में ही जिलाधिकारी आवास जा पहुंचे, जहां डीएम मनीष कुमार वर्मा ने उन्हें उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। डीएम से मिलकर बाहर निकले चायल विधायक संजय गुप्ता बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने पार्टी की छवि धूमिल होने का हवाला देकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
नितिन अग्रहरी
Next Story