Archived

तेल चोरी के खेल पर चलता कानूनी डंड़ा, योगी सरकार का ऐतिहासिक कदम - मनीष शुक्ला

तेल चोरी के खेल पर चलता कानूनी डंड़ा, योगी सरकार का ऐतिहासिक कदम  - मनीष शुक्ला
x
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने पेट्रोल पंपों पर चिप लगाकर की जा रही धाँधली के खिलाफ यूपी सरकार की कार्रवाई को ऐतिहासिक बताया। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि चोरी के खिलाफ मुहिम से आम उपभोक्ताओं को तो राहत मिली ही है, पूरे देश में तेल चोरी के रैकेट का भंडाफोड़ भी हुआ है। ये रैकेट काफी पहले से तेल चोरी का काम कर रहा था पर पहली बार पु्लिस इनके खिलाफ खुल कर कार्रवाई हो पाई है। ये इस बात का सबूत है कि पुलिस का मनोबल योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में बुलंद हुआ है।


प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार ने तेल चोरी करने वाले पेट्रोल पम्पों पर नकेल कस दी है। जैसे ही पुलिस राजनीतिक दबाव से मुक्त हुई वैसे ही एक्शन में आ गई है। राजनीतिक दबाव के हटने से पुलिस का मनोबल भी बढ़ा है और अपनी जिम्मेदारी का एहसास भी हुआ है। पेट्रोल पम्पों पर लगातार छापे और गिरफ्तारियों से घटतौली करने वालों में हड़कम्प मच गया है। तेल चोरी के खेल में माहिर पेट्रोल पम्प मालिकों की दिनो-दिन हो रही गिफ्तारियों ने साफ कर दिया कि रसूख आगे कानून का डंडा नहीं झुकेगा।


शुक्ला ने कहा कि विगत 15 वर्षो से प्रदेश की पुलिसिया कार्यशैली सपाई-बसपाई हित साधन तक सीमित रही है। योगी सरकार के बनते ही पुलिसिया संस्कृति बदली और बदलाव भी दिख रहा है। हो सकता है कुछ पुलिसियां अफसर पुराने ढर्रे से निकल नहीं पा रहे हो लेकिन पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय पथ पर बढ़ती सरकार के साथ उन्हें खुद को बदलना ही होगा और सरकार की मंशा के अनुरूप गरीब कल्याण के कार्य में जुटना ही होगा। कानून व्यवस्था की सख्ती से पेट्रोल चोर, गुण्डे, बदमाश, माफिया सभी पेशोपेश में है। सरकार सज्जन की खुशहाली और दुर्जन की बदहाली के सिद्धान्त पर आगे बढ़ रही है।
Next Story