लखनऊ: बीएसपी बॉस मायावती की प्रेस कांफ्रेंस जारी है। उन्होंने कहा 100 दिन में कालाधन लाने का वादा मोदी ने पूरा नहीं किया। 15-15 लाख देने का वादा मोदी ने पूरा नहीं किया। मोदी ने किसी भी भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई नहीं कि, ललित मोदी, विजय माल्या को बीजेपी ने देश से भगाया। भ्रष्टाचारियों की मदद कर रही बीजेपी सरकार।
उन्होंने कहा भ्रष्टाचारियों के कालेधन को सफेद कर रही बीजेपी, गुजरात भ्रष्टाचारियों का कालाधन मोदी ने सफेद किया। भ्रष्टाचारियों और कालाधन वालों के नाम उजागर हो, अमित शाह मोदी की अंध भक्ति कर रहे, नोट बंदी को शाह ने सर्जिक स्ट्राइक बताया। मोदी के एलान से देश में अफरा-तफरी मची, अमित शाह सर्जिकल स्ट्राइक बता रहे।