- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
सहारनपुर बबाल: बीजेपी सांसद राघव लखनपाल और विधायक ब्रजेश समेत दर्जन भर लोंगों पर FIR
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने बीजेपी सांसद राघव लखनपाल और देवबंद के बीजेपी विधायक बृजेश समेत दो दर्जन लोगों को नामजद किया है. जबकि दौ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने फोन पर बताया कि गांव सड़क दूधली में बिना प्रशासन की अनुमति के दो दिन पहले एक शोभायात्रा निकालने की कोशिश की गई थी. जिसमें सहारनपुर के सांसद राघव लखनपाल और देवबंद के विधायक बृजेश भीड़ लेकर आए थे. गांव में जबरन यात्रा ले जाने पर वहां दो पक्षों के बीच पथराव हुआ था. एसएसपी के अनुसार बाद में यात्रा में शामिल अराजक तत्वों ने उनके सरकारी आवास को घेर लिया था और वहां तोड़फोड़ की थी. कुछ अराजक तत्वों ने उनके कैंप कार्यालय में घुसकर फर्नीचर भी तोड़ दिया था.
इस संबंध में पुलिस ने सांसद राघव लखनपाल, बीजेपी विधायक बृजेश और बीजेपी के शहर अध्यक्ष अमित गगनेजा समेत 24 लोगों को नामजद किया है. इसके अलावा दोनों पक्षों के करीब दौ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इस घटना में शामिल अधिकांश लोग अपने घरों से फरार हैं.एसएसपी लव कुमार के मुताबिक एक पक्ष के 16 और दूसरे पक्ष के 12 लोगों को नामजद किया गया है. इन सभी के खिलाफ हिंसा भड़काने और आगजनी करने के अलावा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अधिकारियों के साथ अभद्रता करने का मामला दर्ज किया गया है.