Archived

सहारनपुर-शोभा यात्रा निकालने के दौरान दो पक्षों में पथराव,2 पुलिस कर्मी समेत 5 लोग घायल

सहारनपुर-शोभा यात्रा निकालने के दौरान दो पक्षों में पथराव,2 पुलिस कर्मी समेत 5 लोग घायल
x

सहारनपुर: सहारनपुर जिले में शोभा यात्रा निकालने के दौरान दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ है. घटना में 2 पुलिस कर्मी समेत 5 लोग घायल हो गए है. फिलहाल पुरे शहर में हालात तनावपूर्ण है.


शहर के जनकपुरी इलाके की घटना है. सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के सड़क दुधली में अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा निकालते समय 2 पक्ष आपस मे भिड़ गए. पुलिस पर जमकर एक पक्ष ने पथराव किया इसमें 5 लोग घायल हुए है. घायलों में दो पुलिस कर्मी भी शामिल है.

Next Story