- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
सहारनपुर फिर सुलगा: दलित की मौत के बाद सीएम सख्त, भेजी बड़े अफसरों की फ़ौज
शिव कुमार मिश्र
24 May 2017 3:11 AM GMT
x
मुख्यमंत्री ने धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की
सहारनपुर में फिर भड़की जातीय हिंसा और हालात को कंट्रोल करने के लिए योगी सरकार ने बड़े अफसरों की एक पूरी टीम भेजी है। स्थिति संभालने के लिए आनन फानन में मंगलवार रात चार बड़े अफसर लखनऊ से सहारनपुर के लिए रवाना किए गए। इन्हें रात में ही स्टेट प्लेन से भेजा गया। साथ ही गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़ और आगरा से पांच PAC के कमाडेंट भी सहारनपुर भेजे गए हैं। इस बीच सीएम योगी ने शांति की अपील करते हुए हिंसा में मारे गए युवक के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
मंगलवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती के दौरे के बाद शब्बीरपुर से लौट रहे BSP कार्यकर्ताओं की गाड़ी पर जाति विशेष के लोगों ने हमला कर दिया। एक अलग घटना में माया के कार्यक्रम से लौट रहे एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऐसे में हालात और खराब न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा, एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर आदित्य मिश्रा, आईजी एसटीएफ अमिताभ यश और डीआईजी सिक्यॉरिटी विजय भूषण को सहारनपुर भेजा है। ये सभी अधिकारी हालात सामान्य होने तक वहीं कैंप करेंगे।
श्रीकांत ने लगाया मायावती पर आरोप
सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार को उम्मीद थी कि सहारनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जाने से शांति बहाली में सहयोग मिलेगा, लेकिन ऐसा न होना दुखद है। उन्होंने कहा, 'सहारनपुर में शांति और सद्भाव का वातावरण बन चुका था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री के पहुंचने से तनाव और अशांति का माहौल फिर बना और दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई, जिसमें निर्दोष युवक मारा गया।' उन्होंने कहा कि नई सरकार के उपलब्धियों से भरे दो महीने के कार्यकाल को विपक्षी दल पचा नहीं पा रहे हैं। करारी हार से निराश विपक्ष षड्यंत्रकारी गतिविधियों में लग गया है। सरकार इन नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी और जल्द ही ऐसे षड्यंत्रकारियों के चेहरे से नकाब उतारेगी।
सीएम योगी की जनता से अपील
घटना में मारे गए युवक के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस घटना के दोषी व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें जो लापरवाही हुई है, उससे संबंधित अधिकारियों को सजा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने धैर्य और संयम बनाए रखने के साथ-साथ विपक्षी दलों सहित सभी लोगों से शांति बहाली में सहयोग करने की अपील की है। योगी ने कहा, 'यह सरकार सबकी है। जाति, पंथ, मजहब के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।'
Next Story