- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
शरद पवार बोले- आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कश्मीर में हुई, न कि पाकिस्तान में'
लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने आतंकवाद के मुद्दे पर 'घर में घुस कर मारेंगे' नारे से खूब सुर्खियां बटोरीं. इसी पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई पाकिस्तान नहीं, बल्कि कश्मीर में की गई. पवार अपने कार्यालय से फेसबुक लाइव चैट के जरिए जनता से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा, "यह हमला पाकिस्तान में नहीं हुआ था, बल्कि कश्मीर में हुआ था और कश्मीर भारत का हिस्सा है.
उन्होंने कहा कि इसी सांस्कृतिक सांप्रदायिकता ने बीजेपी की राजनीतिक रूप से मदद की. उन्होंने चेतावनी दी कि एक समुदाय का दूसरे के खिलाफ खड़ा होना देश के सामाजिक सद्भाव के लिए खतरनाक है.
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने 'आतंकवादियों को उनके घर में घुस कर मारेंगे' का खूब इस्तेमाल किया था. उन्होंने ये बात तब कही थी जब कश्मीर के पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद होने के बाद भारतीय वायुसेना ने बदला लिया था. वायुसेना ने जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान के बालाकोट में हमला किया था.
शरद पवार ने कहा कि जनता ने पीएम मोदी को इसलिए पसंद किया क्योंकि उनकी सरकार ने दुश्मन को उनके घर में जाकर मारा है. उन्होंने कहा कि जबकि यह हमला पाकिस्तान में नहीं, बल्कि कश्मीर में हुआ था और कश्मीर भारत का हिस्सा है". उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर में गतिविधियों को रोकने के लिए जो भी कदम उठाए, इसका ये मतलब नहीं है कि पाकिस्तान में प्रवेश किया.
उन्होंने कहा कि लोगों को नियंत्रण रेखा और वहां की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है. इसलिए उन्हें लगा कि पाकिस्तान के खिलाफ कुछ कार्रवाई की गई थी. पवार ने कहा कि एक विशेष समुदाय के प्रति विरोध पैदा करने के लिए ये सब किया गया. जिसने बीजेपी को फायदा पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं के बाद मुस्लिम देश का दूसरा सबसे बड़ा समुदाय है.