- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Delhi Elections 2020: अनुराग ठाकुर के बयान पर सिब्बल का वार, लिखा- हम पहचान सकते हैं असली 'गद्दार'
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग में जारी विरोध प्रदर्शन बड़ा मसला बनकर उभरा है. सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा दिए गए एक बयान पर विपक्ष आगबबूला है. अब कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भी भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. कपिल सिब्बल ने लिखा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले या उन्हें चुप करने वालों में से असली गद्दार कौन है हम पहचान सकते हैं.
मंगलवार को कांग्रेस नेता ने अनुराग ठाकुर के बयान पर ट्वीट किया. कपिल सिब्बल ने लिखा, 'इंदिरा गांधीजी ने कभी ऐसा नहीं सोचा था, '..देश को गद्दारों को.. गोली मारो ..... को'. शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले और उनकी आवाज़ को बंद करने वाले इनमें से हम असल गद्दारों को पहचान सकते हैं.
This is not the India Gandhiji dreamed of :
— Kapil Sibal (@KapilSibal) January 28, 2020
" Desh ke gaddaron ko
Goli maro saalon ko "
Between the two :
Those who protest peacefully
or
Those who are hell bent to silence them ?
We can recognise the real " gaddars " !
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) पर तंज कसते हुए लिखा, "मैं अनुराग सिंह ठाकुर, ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूँगा, मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा, मैं संघ के राज्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंतःकरण से निर्वहन करूंगा." बता दें कि रिठाला से BJP उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा के दौरान अनुराग ठाकुर ने चुनावी रैली में आए लोगों को 'गद्दारों को गोली मारने वाला' भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा. अनुराग ठाकुर के इस विवादित बयान के बाद आम आदमी पार्टी नेता प्रशांत भूषण ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को मंत्रिमंडल में नहीं, जेल में होना चाहिए. बीजेपी को कैबिनेट में ऐसे ही जाहिल मिलते हैं. आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद ने भी कहा कि भगवा दल के नेता 'असल गद्दार हैं', जो शांति और मेल-जोल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं.