राष्ट्रीय

Lok Sabha elections Live update : सातवें चरण के लोकसभा चुनाव के बड़े चहरे जिनकी किस्मत होगी ईवीएम कैद

Special Coverage News
19 May 2019 2:10 AM GMT
Lok Sabha elections Live update : सातवें चरण के लोकसभा चुनाव के बड़े चहरे जिनकी किस्मत होगी ईवीएम कैद
x
लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण (अंतिम चरण) के लिए आज यानी रविवार को मतदान होगा. लगभग डेढ़ महीने तक चले चुनाव के अंतिम चरण में सात राज्‍यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन सीटों पर मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न हो जाएगा. इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट वाराणसी पर भी वोटिंग होगी. वहीं सात केंद्रीय मंत्रियों की परीक्षा भी होनी है.

सातवें चरण में पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में 8-8, हिमाचल प्रदेश में 4, झारखंड में 3 और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे.

इस चरण के बड़े चेहरे

उत्‍तर प्रदेश

धानमंत्री नरेंद्र मोदी (वाराणसी), भाजपा नेता मनोज सिन्हा (गाजीपुर), उत्‍तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय (चंदौली), अपना दल (सोनेलाल) नेता अनुप्रिया (मिर्जापुर), बीजेपी नेता रवि किशन (गोरखपुर)

बिहार

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (पटना साहिब), कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा (पटना साहिब), भाजपा नेता रामकृपाल यादव (पाटलिपुत्र), राजद नेता मीसा भारती (पाटलिपुत्र), भाजपा नेता आरके सिंह (आरा), अश्विनी चौबे (बक्सर).

मध्य प्रदेश

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान (खंडवा), कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव (खंडवा), कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया (रतलाम)।

चंडीगढ़

बीजेपी नेता किरण खेर (चंडीगढ़), कांग्रेस नेता पीके बंसल (चंडीगढ़).

झारखंड

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (दुमका)

पंजाब

भाजपा नेता सनी देओल (गुरदासपुर), कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (गुरदासपुर), अकाली नेता सुखबीर बादल (फिरोजपुर), अकाली नेता हरसिमरत कौर (बठिंडा), भाजपा नेता हरदीप पुरी (अमृतसर), कांग्रेस नेता परनीत कौर (पटियाला), कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (आनंदपुर साहिब).

पश्चिम बंगाल

तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी (डायमंड हार्बर).

हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर (हमीरपुर).

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story