राज्य

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम 2018 , जानिए कौन जीता कौन हारा

Special Coverage News
21 Nov 2018 2:40 AM GMT
कांग्रेस बीजेपी राजस्थान
x
कांग्रेस बीजेपी राजस्थान


उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में मेयर और अध्यक्ष पद की 84 सीटों पर देर रात तक जारी मतगणना के बाद 81 सीटों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इसमें 33 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की और पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस के खाते में 24 सीटें आई हैं और पार्टी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। देहरादून और हरिद्वार मेयर सीट के लिए अब भी मतगणना जारी है।

वहीं 23 सीटों पर जीत हासिल कर निर्दलीय प्रत्याशियों ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। जबकि बसपा ने एक सीट पर कब्जा किया लेकिन आप , सपा और क्षेत्रीय पार्टी उक्रांद का सूपड़ा साफ हो गया।

बता दें कि मेयर की 7 सीटों में से देहरादून, काशीपुर, ऋषिकेश, रुद्रपुर, कोटद्वार और हल्द्वानी सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें पांच सीटों देहरादून, ऋषिकेश, काशीपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी में भाजपा का परचम लहराया। जबकि पहली बार अस्तित्व में आए कोटद्वार नगर निगम में कांग्रेस की हेमलता नेगी पहली मेयर चुनी गई हैं। इसके साथ ही प्रदेश में वार्ड मेंबर की 1064 सीटों में से 972 के परिणाम आ चुके हैं। जबकि 37 वार्डों की मतगणना जारी है।

Live:

8:10 am - सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। सूत्रों के अनुसार मतगणना में 24 घंटे लग सकते हैं। देहरादून में मतगणना के लिए 8 निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती। 8 चरणों में कराई जा रही मतगणना। मतगणना प्रक्रिया के संबंध में देहरादून के जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि पहले रुझान सुबह 10:30 बजे के करीब आ सकते हैं। कुल 8 चरणों में मतगणना होगी और प्रत्येक चरण में कम से कम 2 घंटे का समय लगने का अनुमान है। पहले चरण में वार्ड 2,4, 31, 32, 61,70, 76, 80 और 91,97 की मतगणना चल रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलट की गिनती भी सामान्य वोटों के साथ की जा रही है।

9:10 am- किच्छा नगर पालिका चुनाव में निकले पोस्टल बैलेट पेपरों में कांग्रेस के पक्ष में 14, भाजपा 4 और बसपा के पक्ष में 1वोट रहा। वहीं 1 मत खराब हुआ। चंपावत में डाक मतपत्रों की गणना पूरी, कुल 9 वोट पड़े। अध्यक्ष पद पर पडे़ मतों में नोटा-एक, सज्जन वर्मा-चार,प्रकाश तिवारी-एक, प्रकाश पाण्डेय-दो और एक अवैध वोट निकला। वहीं सदस्य के पदों पर 5 डाक मतपत्र खुले। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी बालेश्वर को एक, भाजपा के तल्ली मादली को एक, निर्दलीय प्रत्याशी कनलगांव को एक, निर्दलीयीय प्रत्याशी मल्ली मादली को एक और एक नोटा रहा।

9: 30 am- घनसाली नगर पंचायत के वार्ड दो से निर्दलीय प्रत्याशी यशपाल जीते। वहीं नगर पंचायत कीर्तिनगर वार्ड एक से भाजपा प्रत्याशी विकास दुमका जीते। बागेश्वर के कपकोट मंडल खेत वार्ड में भाजपा प्रत्याशी शामली देवी ने जीत दर्ज की। कपकोट नगर पंचायत में वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय प्रत्याशी तनुज को 175 वोट मिले। उनके निर्दलीय निकटतम प्रत्याशी कुलदीप को मिल 140 वोट। हल्द्वानी के वार्ड 7 से बीजेपी पार्षद धीरेंद्र रावत जीते।

9: 40 am- गूलरभोज में नगर पंचायत वार्ड 3 में कांग्रेस की सभासद निर्मला देवी ने 279 वोट से जीत दर्ज की। अपना ही वार्ड नहीं बचा पाए मंत्री अरविंद सिंह। बीजेपी को 236 वोट मिले। 10 निरस्त और 4 नोटा रहे।

9: 50 am- हरिद्वार में वार्ड एक से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी अनिल मिश्रा जीते। वार्ड 3 से अनिरुद्ध भाटी जीते।

9: 50 am- हल्द्वानी में छह वार्डों का रिजल्ट घोषित। रामनगर में अब तक छह भाजपा प्रत्याशियों की जीत। रानीखेत वार्ड नंबर 1 में निर्दलीय दीपक कुमार, वार्ड नंबर 2 में निर्दलीय कमला बिष्ट, वार्ड नंबर 3 में निर्दलीय बीना नेगी, वार्ड नंबर 4 में निर्दलीय नवल किशोर पांडे, वार्ड नंबर 5 में भाजपा के लछम सिंह, वार्ड नंबर 6 में निर्दलीय अरुण रावत जीते, वार्ड नंबर 7 में उमा रावत भाजपा निर्विरोध निर्वाचित हो गए है।

10: 00 am- रुद्रप्रयाग में वार्ड-1 से भाजपा प्रत्याशी अमरा देवी जीतीं। भाजपा प्रत्याशी अमरा देवी को मिले 363 मत, निर्दलीय संगीता देवी को 119 मत, वार्ड-4 के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह रावत को मिले 326 मत, कांग्रेस के पंकज बुटोला 46 मत। मसूरी सभासद पद पर वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप पंवार, वार्ड नंबर 5 लंढोर से कांग्रेस प्रत्याशी आरती अग्रवाल, वार्ड नंबर 3 राजमंडी से निर्दलीय प्रत्याशी मनीषा खरोला विजय रहीं।

10: 10 am- देहरादून से पार्षद की दो सीट बीजेपी के खाते में। वार्ड नम्बर 76 से श्रद्धा सेठी, वार्ड नम्बर 91 से सुखबीर बुटोला, रेस्ट कैम्प वार्ड 80 से अंजलि सिंघल और वार्ड 2 से सुनिता शर्मा ने जीत की दर्ज।

10: 45 am- देहरादून में वार्ड संख्या 16 से कांग्रेस के डॉ विजेंद्र पाल जीते। लगातार चौथी बार पार्षद बनने सर्मथकों में उत्साह। देवप्रयाग में वार्ड 2 सभासद पद पर टॉस से हुआ फैसला। संगीता देवी जीती। सुनीता टॉस में हारी। दोनों को 148 वोट पड़े थे।

11: 00 am- देहरादून में मेयर पर भाजपा के प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा को मिली बढ़त। हल्द्वानी में कांग्रेस के सुमित को मिली बढ़त। पहली बार बनी नगर पंचायत उत्तरकाशी के नौगांव में लहराया कमल, भाजपा प्रत्याशी शशिमोहन राणा 741 वोटों से जीते। बागेश्वर में नगर पालिका परिषद वार्ड 2 से कांग्रेस की बबिता पांडे 441 वोटों से विजयी। बीजेपी की अंजू पूना को 396 मत मिले। नोटा में 19 मत पड़े। कुमाऊं के चिलियानौला नगर पालिकाध्यक्ष पद पर निर्दलीय कल्पना जीतीं। उन्होंने भाजपा की विमला आर्य को 109 मतों से हराया।

11:30 am- चंपावत के वार्ड दो में कांग्रेस प्रत्याशी रेखा तिवारी (206)की जीत के बाद बीजेपी प्रत्याशी मणिप्रभा त्रिपाठी(200) ने उठाई दोबारा मतगणना की मांग। निर्वाचन अधिकारियों ने दिया दोबारा मतगणना का आश्वासन।

11: 50 am- देहरादून में मतगणना स्थल पर भाजपा के विधायक गणेश जोशी मतदान मतगणना केंद्र के अंदर घुस गए। इसके बाद वहां पर हंगामा हो गया। हंगामा बढ़ने पर विधायक केंद्र से बाहर आ गए। गणेश जोशी बाहर निकले तो उनका कोट फटा हुआ था। उन्होंने कहा कि यह बैरिकेडिंग में फंसकर फटा है। सूत्रों का दावा है कि धक्का-मुक्की के दौरान विधायक का कोट फट गया है।

11: 56 am - देहरादून में कांग्रेस को बढ़त 14 वार्डों में से 9 में जीती, 1 में निर्दलीय और 4 में बीजेपी पार्षद जीते। देहरादून में जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने माना कि भाजपा विधायक गणेश जोशी बिना अनुमति या पास लिए मतगणना केंद्र में घुसे थे। देहरादून में मतगणना स्थल पर फिर हुआ हंगामा। राजीनतिक पार्टियों के लोगों के मतगणना स्थल पर पहुंचने पर पोलिंग एजेंटों ने नारेबाजी की। पुलिस ने उल्टा मीडिया को मौके से हटाया।

12: 40 Pm - बागेश्वर में पहले चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रमोद मेहता पहले स्थान पर दूसरे में भाजपा के कुंदन परिहार तीसरे में कांग्रेस के महेश कांडपाल रहे।

01: 30 pm - चम्पावत नगर पंचायत पर चेयरमैन पद पर कांग्रेस के विजय वर्मा ने जीत दर्ज कर कांग्रेस का खाता खोला। अल्मोड़ा में कांग्रेस के नगर पंचायत में निर्मल मठपाल और टिहरी गढवाल नगर पंचायत से ममता पंवार ने जीत दर्ज की। देवप्रयाग नगर पालिका परिषद् में भाजपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ। निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णकांत कोटियाल ने मारी बाजी। इससे पहले इनकी पत्नी शुभांगी कोटियाल अध्यक्ष पद पर थीं।

02: 30 pm - देहरादून के वार्ड नबंर 77 माजरा में 30 साल बाद भाजपा के प्रत्याशी की जीत। मुस्लिम बाहुल्य वार्ड में आफताब आलम की जीत के बाद समर्थकों में उत्साह बना हुआ है। देहरादून नगर निगम के मेयर पद का पहला रुझान आया। भाजपा के सुनील उनियाल गामा 1143 वोटों से आगे। कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

3:20 pm - उत्तरकाशी जिले के पांचों निकायों में सभासद पद के कुल 39 पदों के लिए चुनाव हुआ। इनमें से छह सभासद पूर्व में ही निर्विरोध चुने गए। जबकि शेष 33 पदों पर चुनाव से फैसला हुआ। जिले में कुल आठ सभासद कांग्रेस, छह भाजपा और शेष 25 निर्दलीय चुने गए।

3: 44 pm- मसूरी नगर पालिका सभासद पदों पर भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। यहां कांग्रेस के चार प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। वहीं नौ निर्दलीय प्रत्याशियों का बोलबाला रहा।

4: 06 pm - बागेश्वर नगरपालिका अध्यक्ष पर निर्दलीय सुरेश खेतवाल का कब्जा। लगभग 350 वोटों से की जीत दर्ज। औपचारिक घोषणा शेष। नगर पालिका बड़कोट में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की अनुपमा रावत(2646 वोट) ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी कृष्णा राणा(1742 वोट) को 904 वोटों से करारी शिकस्त दी। जबकि बसपा प्रत्याशी उमारानी गुप्ता महज 78 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

5: 10 pm - चौथे चरण में देहरादून से भाजपा के मेयर पद के प्रत्शायी सुनील उनियाल गामा 6490 वोटों से आगे चल रहे हैं। 84 (मेयर- चेयरमैन) सीट में 20 सीट भाजपा और 16 सीट निर्दलीय ने जीत ली है। वहीं, 14 सीट कांग्रेस ने कब्जाई। वार्ड-सदस्य सीट में निर्दलीयों का दबदबा है। कुल 1064 सीट में से 359 सीटों पर निर्दलीय, 142 सीटों पर भाजपा और 91 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के एक-एक प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। कोटद्वार में तीन राउंड की गणना पूरी हुई। यहां मेयर पद पर 12678 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता नेगी आगे हैं। अभी दो राउंड की मतगणना होनी बाकी है।

6 :04 pm - नगर पंचायत से नगर पालिका में अपग्रेड हुए देवप्रयाग में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दोनों राष्ट्रीय दलों भाजपा और कांग्रेस पर भारी रहे। यहां कुल 5 प्रत्याशियों में से भाजपा चौथे और कांग्रेस अंतिम पायदान पर रही। शीर्ष तीन पर निर्दलीय काबिज रहे।

6: 18 pm - सात नगर निगमों में मेयर पद पर पांच में भाजपा तो दो पर कांग्रेसी प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई हुई है। रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, देहरादून और ऋषिकेश में भाजपा आगे चल रही है। वहीं हरिद्वार और कोटद्वार में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। रुद्रपुर में रामपाल सिंह -भारतीय जनता पार्टी , काशीपुर में ऊषा चौधरी -भारतीय जनता पार्टी , हल्द्वानी में जोगेद्र पाल सिंह रौतेला -भारतीय जनता पार्टी, देहरादून में सुनील उनियाल गामा -भारतीय जनता पार्टी और ऋषिकेश में अनिता ममंगाई -भारतीय जनता पार्टी आगे चल रहे हैं। वहीं हरिद्वार कांग्रेस प्रत्याशी अनीता शर्मा और कोटद्वार में कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता नेगी ने बढ़त बनाई है।

6 : 34 pm - हरिद्वार में मेयर पद पर दो राउंड की मतगणना पूरी हुई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी अनिता शर्मा को 18807 और भाजपा प्रत्याशी अनु कक्कड़ को 17283 वोट मिले हैं। कांग्रेस 1524 वोटों से आगे चल रही है।

6: 51 pm - देहरादून से भाजपा के मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा 8924 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

7:19 pm - भाजपा का दुर्ग कहे जाने वाले नगर पालिका जोशीमठ इस बार कांग्रेसमयी हो गई। यहां लगातार दो बार भाजपा अध्यक्ष की ताजपोशी हुई, जबकि इससे पहले भी भाजपा इस सीट पर काबिज रह चुकी है। कांग्रेस के दो बागी प्रत्याशी भी मैदान में रहने के बावजूद कांग्रेस के शैलेंद्र पंवार ने जीत दर्ज कर ली।

7: 38 pm - थराली के नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के ब्लॉक इकाई के वरिष्ठ नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

8: 10 pm - अल्मोड़ा में नगर पंचायत भिकियासैंण के पहले चुनाव में भाजपा की अंबुली देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी कमला देवी को 76 मत से पराजित कर पहला अध्यक्ष होने का इतिहास रच दिया।

8: 22 pm - हरिद्वार में मेयर पद पर चार राउंड की मतगणना पूरी हुई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी अनिता शर्मा को 22865 और भाजपा प्रत्याशी अनु कक्कड़ को 23674 वोट मिले हैं। भाजपा 809 वोटों से आगे चल रही है।

8: 30 pm - हल्द्वानी मेयर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश 4916 वाटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के जोगेद्र पाल सिंह रौतेला दूसरे नंबर पर हैं।

8 : 30 pm - पांचवें राउंड की मतगणना के बाद देहरादून से भाजपा के मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा 9821 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

8 : 46 pm - ऋषिकेश नगर निगम के मेयर पद का पहला चुनाव भाजपा की अनीता मंगाई ने 11168 वोट के अंतर से जीत लिया है।

9 :30 pm -कुमाऊं में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय बराबरी पर हैं। कुल 33 निकायों के परिणाम घोषित हुए हैं। तीनों नगर निगम और जसपुर पालिका में मतगणना जारी है।

10 :15 pm -चम्पावत जिले की चारों नगर निकाय सीटों पर भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। एक भी सीट में बीजेपी का उम्मीदवार नहीं जीत सका। वहीं लोहाघाट और टनकपुर में भाजपा के बागी उम्मीदवार गोविन्द वर्मा और विपिन कुमार ने बाजी मार ली । जबकि जिला मुख्यालय चम्पावत की सीट पर कांग्रेस की झोली में आ गयी है। वहीं नव गठित नगर पंचायत बनबसा में निदर्लीय रेनू अग्रवाल ने जीत दर्ज की है।

10: 30pm - देहरादून में भाजपा के मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा 17038 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल दूसरे स्थान पर बने हुए है।

10: 50pm -कोटद्वार सीट पर मेयर पद पर कांग्रेस का कब्जा, कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता नेगी ने 1926 की बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

11: 45pm - काशीपुर नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी ऊषा चौधरी ने जीत दर्ज की।

12: 28 am -रुड़की में निकाय चुनाव में इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा ने बढ़ाई बनाई है तो वहीं मतदाताओं ने बसपा और कांग्रेस का पूरी तरह नकार दिया। रुड़की परिक्षेत्र की छह निकायों के अध्यक्ष पद पर तीन में भाजपा और तीन में बसपा ने जीत हासिल की। पिछले निकाय चुनाव में परिक्षेत्र की चार सीटों में से एक पर भाजपा जबकि शेष तीन सीटों पर निर्दलियों का कब्जा था। दो निकाय इस बार पहली मर्तबा अस्तित्व में आई हैं।

1: 15 am- छठे राउंड के बाद कांग्रेस एक बार फिर आगे निकल गई। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अनीता शर्मा को 36015 और भाजपा की प्रत्याशी अन्नू कक्कड़ को 35251 वोट मिले।

2: 00 am- निकाय चुनाव में इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के अलावा मतदाताओं ने किसी अन्य राजनीतिक दल पर भरोसा नहीं दिखाया। छोटे दलों के प्रत्याशियों के बजाए मतदाताओं ने निर्दलियों को वोट देना बेहतर समझा। ज्यादातर सीटों पर आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल या बहुजन समाज पार्टी जैसे छोटे दलों के बजाए निर्दलियों को ज्यादा वोट मिले। आप, उक्रांद और बसपा ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ा। उनमें से ज्यादातर में वह निर्दलियों से पिछड़कर चौथे, पांचवें या छठे स्थान पर रहीं।

2: 30 am-देहरादून में मेयर पद पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। मेयर प्रत्याशियों में भाजपा के सुनील उनियाल गामा 119041, दिनेश अग्रवाल 90940, रजनी रावत 20784, विभूति 2012, अंजना वालिया 352, विजय कुमार बौड़ाई 1418, रामसुख 1294, अभय जोशी 1216, जगमोहन मेंदीरत्ता 3587, विजय जंगवान 542, सरदार खान 1559, पर हैं। वहीं नोटा 1765 रहा। इसके साथ ही 10305 मतपत्र रद्द कर दिए गए।

7:30 am- देहरादून में मेयर पद पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। बीजेपी के सुनील उनियाल गामा ने जीत दर्ज की है।

Next Story