- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
4 लड़कों ने 3 दिन तक लड़की से किया गैंगरेप, आपबीती सुन रो पड़े गांव के लोग
बरनाला (पंजाब) : घर के सामने से ही एक नाबालिग लड़की को गांव के ही चार लड़के उठाकर ले गए और तीन दिन तक गैंगरेप करते रहे. किसी तरह नाबालिग लड़की उनके चंगुल से छूटी और घर पहुंची. परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया तो फिर गिरफ्तारियों का दौर शुरू हुआ. यह शर्मनाक घटना पंजाब के बरनाला जिले की है.
बरनाला के एक गांव की नाबालिग लड़की से गांव के ही 4 लड़कों ने अगवा कर तीन दिन तक लगातार बलात्कार किया. 29 तारीख को सुबह चारों आरोपियों ने नाबालिग को अगवा किया और लगातार 3 दिन तक मासूम बच्ची से बलात्कार करते रहे. मंगलवार रात लड़की किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से भाग कर अपने घर आई और अपने परिजनों को सारी बात बताई जिसके बाद परिजनों ने इस शर्मनाक घटना की जानकारी थाना शहना को दी. लड़की को मेडिकल के लिए बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
इस मामले पर अधिक जानकारी देते हुए नाबालिग पीड़िता के चाचा चरणजीत सिंह ने बताया कि गांव के ही चार लड़कों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है. 29 तारीख को आरोपी नाबालिग को घर के सामने से ही अगवा कर ले गए. तीन दिन तक पीड़िता आरोपियों के चुंगल में रही. मंगलवार रात पीड़िता किसी तरह उनके चुंगल से निकल कर घर आई और परिजनों को बताया कि 4 लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया. इस घटना के बारे में सुन गांव के लोग भी रो पड़े.
उन्होंने बताया कि पीड़िता की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने उस रिपोर्ट पर कोई भी कार्यवाही नहीं की. उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस से नाबालिग के साथ हुए बलात्कार के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें सजा देने की मांग की है.
वहीं, पीड़िता की मां ने बताया कि वह, उसकी बेटी और उसके पति बीमार रहते हैं. उन्होंने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज करवाई लेकिन पुलिस ने उस समय कोई कार्यवाही नहीं की गई. उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ़ सख्त सजा की मांग की और उनकी बच्ची को इंसाफ दिलवाने की गुहार लगाई.
इस पूरी जांच की निगरानी कर रहे डीएसपी बलजीत सिंह बराड़ ने बताया कि 29 सितंबर को नाबालिग को गांव के ही गुरप्रीत सिंह और उसके तीन अन्य साथियों ने अगवा कर उसके साथ लगातार तीन दिनों तक गैंगरेप किया. गुरप्रीत सिंह को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार करना अभी बाकी है. जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा.