राजस्थान

राजस्थान में बड़ा हादसा : बारातियों की बस नदी में गिरी, 24 की मौत 5 घायल

Arun Mishra
26 Feb 2020 7:41 AM GMT
राजस्थान में बड़ा हादसा : बारातियों की बस नदी में गिरी, 24 की मौत 5 घायल
x
मरने वालों में 10 पुरुष, 11 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।

राजस्थान के बूंदी जिले में पापड़ी गांव के पास बुधवार सुबह बारातियों से भरी बस नदी में गिर गई। हादसे में 24 लोगों की मौत हुई। पांच घायलों को कोटा रेफर किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बारात कोटा से सवाईमाधोपुर जा रही थी। कुल 30 लोग सवार थे। प्रशासन ने मृतक संख्या की पुष्टि नहीं की है। मरने वालों में 10 पुरुष, 11 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। घटना का कारण बस का गियर फेल होना बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी। मेज नदी के पुल पर बस अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। ग्रामीणों ने लोगों को बचाने की भरसक कोशिश की। पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।



Next Story