- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राजस्थान के मालपुरा कस्बे में कर्फ्यू, इंटरनेट और अखबार पर भी बैन
टोंक: राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा (Malpura) कस्बे में बीती शाम विजयादशमी (Vijayadashmi Procession) के जुलूस के समय अराजक तत्वों द्वारा किए गए पथराव के बाद वहां बिगड़े हालात के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने सुबह 6 बजे से आगामी घोषणा तक कर्फ्यू लगा दिया है.
पुलिस और प्रशासन ने यहां रात 12 बजे के बाद से ही सभी कंपनियों की इंटरनेट सेवाओं (Internet Services) को आगामी 48 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है. इसके साथ ही सुबह कस्बे में अख़बारों के वितरण पर रोक लगाते हुए रोडवेज़ बसों से पहुंचे अखबारों के बंडलों को अपने कब्ज़े में ले लिया है. जिला प्रशासन और पुलिस ने नगर पालिका के कर्मचारियों की मदद से आज (बुधवार) सवेरे लगभग 4.30 बजे रावण का दहन भी संपन्न करवा दिया है. इस दौरान लोगों का किसी तरह का विरोध न हो पाए, इसके मद्देनज़र पूरे दशहरा मैदान को सुरक्षाबलों के जवानों ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है. इसके बाद कलेक्टर केके शर्मा व एसपी आदर्श सिद्धू की मौजूदगी में पालिका कर्मचारियों द्वारा रावण का दहन कर दिया गया है.
जुलूस के समय मची भगदड़
ग़ौरतलब है कि बीती शाम विजयादशमी के जुलूस पर उपद्रवियों द्वारा उस समय पथराव कर दिया गया था, जिस वक्त एक समाज के लोगों द्वारा जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत और सम्मान किया जा रहा था. इस घटना के बाद जुलूस में भगदड़ मच गई थी. मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जैसे तैसे श्रद्धालुओं को दशहरा मैदान तक पहुंचाया था.
एमएलए के नेतृत्व में धरना
इस घटना के बाद उस समय गतिरोध पैदा हो गया जब मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी के नेतृत्व में एकत्रित लोगों ने रावण दहन से पूर्व पथराव करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पहले दशहरा मैदान और बाद में पुलिस थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया. हालात और ज्यादा न बिगड़े, इसके चलते रात में ही कलेक्टर केके शर्मा, पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू और आईजी (अजमेर) संजीव कुमार नर्जरी भी मालपुरा पहुंचे और रावण दहन पर सहमति बनाए जाने का प्रयास किया.