जयपुर

अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने बांटे मंत्रियों को विभाग, जानिए किसको मिली क्या जिम्मेदारी

Special Coverage News
27 Dec 2018 3:53 AM GMT
अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने बांटे मंत्रियों को विभाग, जानिए किसको मिली क्या जिम्मेदारी
x

राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मिलकर अपने मंत्रीमंडल के विभागों का बंटवारा देर रात कर दिया. इस सूची को जारी करने से पहले बुधवार को दिल्ली में 8 घंटे ती मैराथन मीटिंग चलती रही. मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट के चयन तक और फिर विभाग बांटने तक के सभी फैसले दिल्ली में लिए गए.

बुधवार सुबह पहले उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की. उसके बाद दोपहर को अचानक अशोक गहलोत भी फाइल्स लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए. इन सब के बीच 8 घंटे तक मीटिंग चली. सूची के मुताबिक प्रदेश के तीनों प्रमुख विभाग गृह, वित्त और कार्मिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पास रखें हैं. वहीं सचिन पायलट के पास 5 विभागों की जिम्मेदारी है.

अशोक गहलोत मुख्यमंत्री: वित्त, आबकारी, आयोजना, नीति आयोजन, कार्मिक, सामान्य प्रशासन, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, गृह मामलात और न्याय विभाग.

सचिन पायलट, उपमुख्यमंत्री : सार्वजनिक निर्माण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, विज्ञान व प्रौद्योगिकी और सांख्यिकी.

13 केबिनेट मंत्री

बीडी कल्ला: ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व

शांति कुमार धारीवाल: स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन, विधि एवं विधिक कार्य और विधि परामर्शी कार्यालय, संसदीय मामलात

परसादी लाल: उद्योग और राजकीय उपक्रम

मास्टर भंवरलाल मेघवाल: सामाजिक न्याय—अधिकारिता, आपदा प्रबंधन एवं सहायता

लालचंद कटारिया: कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य

रघु शर्मा: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) और सूचना व जनसंपर्क

प्रमोद भाया: खान, गोपालन

विश्वेंद्र सिंह: पर्यटन, देवस्थान

हरीश चौधरी: राजस्व, उपनिेवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एंव जल उपयोगिता

रमेश चंद मीणा: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले

उदयलाल आंजना: सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना

प्रताप सिंह खाचरियावास: परिवहन, सैनिक कल्याण

शाले मोहम्मद: अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ और जन अभियोग निराकरण

10 राज्यमंत्री

गोविंद सिंह डोटासरा: शिक्षा—प्राथमिक एंव माध्यमिक शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन, देवस्थान

ममता भूपेश: महिला एंव बाल विकास(स्वतंत्र प्रभार), जनअभियोग निराकरण, अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ

अर्जुन सिंह बामनिया: जनजाति क्षेत्रीय विकास(स्वतंत्र प्रभार), उद्योग राजकीय उपक्रम

भंवर सिंह भाटी: उच्च शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व उपनिेवेशन कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता

सुखराम विश्नोई: वन विभाग (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य-नागरिग आपूर्ति, उपभोक्ता मामले

अशोक चांदना: युवा मामले-खेल (स्वतंत्र प्रभार), कौशल-नियोजन व उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन, सैनिक कल्याण

टीकाराम जूली: श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कारखान व बॉयलर्स निरीक्षण (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना

भजनलाल जाटव: गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार), मुद्रण-लेखन सामग्री विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कृषि विभाग, पशुपालन, मत्स्य।

राजेंद्र सिंह यादव: आयोजना जनशक्ति(स्वतंत्र प्रभार), स्टेट मोटर गैराज विभाग (स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, आपदा प्रबंधन व सहायता

डॉ. सुभाष गर्ग: तकनीकी शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृत शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य, आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं ईएसआइ, सूचना व जनसंपर्क

मंत्रियों को बांटे गए विभागों को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि इसमें अशोक गहलोत ने मुख्य भूमिका निभाई है और उनके मुताबिक ही सभी मंत्रियों के विभाग बांटे गए हैं.

Next Story