- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
कांग्रेस ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, BJP सांसद और एक विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ!
जयपुर : विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में बीजेपी को झटके पर झटके लग रहे हैं. बुधवार को बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा, जब उसके सांसद हरीश मीणा ने कांग्रेस में शामिल हो गए. इसके अलावा नागौर से बीजेपी विधायक हबीबुर्रहमान भी कांग्रेस में शामिल हो गए. अशोक गहलोत और सचिन पायलट की मौजूदगी में हबीबुर्रहमान ने कांग्रेस का हाथ थामा. पांच बार से विधायक हबीबुर्रहमान 2008 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे. बीजेपी में आने से पहले वह कांग्रेस में थे.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट से मुलाकात करने के बाद हरीश मीणा कांग्रेस के मुख्यालय के लिए रवाना हो गए. कांग्रेस की सरकार के दौरान मीना 5 साल तक राजस्थान के डीजीपी रहे थे. इसके बाद भाजपा के टिकट पर दौसा से लोकसभा का चुनाव जीते थे.
BJP MP from Rajasthan's Dausa Harish Meena has joined the Congress Party in the presence of party leaders Ashok Gehlot and Sachin Pilot, in Delhi pic.twitter.com/aiaePYmNnM
— ANI (@ANI) November 14, 2018
माना जा रहा है कि हबीबुर्रहमान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से जारी पहली सूची में जगह न मिलने से नाराज थे. हबीबुर्रहमान बीजेपी के एकमात्र मुस्लिम विधायक थे, लेकिन पहली सूची में बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. यह भी बता दें कि पहली सूची में बीजेपी की ओर से कोई भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया गया है.
इससे पहले राज्य सरकार में मंत्री सुरेंद्र गोयल ने राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदनलाल सैनी को इस्तीफा भेजा था. वे बीजेपी से पांच बार विधायक रहे हैं. आगामी चुनाव में वह जयतरण सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे. बीजेपी के पूर्व प्रदेश महासचिव कुलदीप धनकड़ ने सोमवार को चुनाव में उपेक्षित किए जाने के बाद पार्टी छोड़ दी थी. वह विराट नगर से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं और उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी द्वारा उनके स्थान पर खड़ा किया गया उम्मीदवार खराब विकल्प है.