- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
जयपुर में हुआ फिर उपद्रव, 30 वाहन तोड़े इन 15 थाना इलाकों में धारा 144 लगाई, इंटरनेट भी बंद
राजस्थान की राजधानी जयपुर के ईदगाह क्षेत्र में हुए उपद्रव के दूसरे दिन यानी मंगलवार की रात फिर वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया. सुभाष चौक थाना इलाके में दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए. इनके बीच फिर से जमकर पथराव हुआ. तीस से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ की गई. गंगा पोल, चार दरवाजा और सुभाष चौक के आसपास के इलाके में हुई इस घटना के बाद शहर के 15 थाना इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है. साथ ही इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी भी जारी रखी गई है. इससे पहले पुलिस प्रशासन ने सोमवार रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बहाल करने की बात कही थी.
इन थाना इलाकों में धारा 144
उपद्रव के चलते पुलिस ने शहर के गलता गेट, रामगंज, सुभाष चौक, माणक चौक, ब्रह्मपुरी, कोतवाली, संजय सर्किल, नाहरगढ़, शास्त्री नगर, भट्टा बस्ती, आदर्श नगर, मोती डूंगरी, लाल कोठी, ट्रांसपोर्ट नगर और जवाहर नगर में रात से ही धारा 144 लागू कर दी गई है.
5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 60 पर केस दर्ज
सोमवार को उपद्रव के बाद तनाव वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती और समझाइश के बाद मंगलवार को दिनभर शांति बनी रही. उधर, जांच में जुटी पुलिस ने 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
माहौल बिगाड़ने की कोशिश
शहर में कांवड़ यात्रा के दौरान दो पक्षों में टकराव के बाद सोमवार रात को ईदगाह क्षेत्र में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर जाम और बसों पर पथराव के बाद कुछ असामाजिक तत्व साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की थी. कई अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिनपर अंकुश लगाने के लिए ही शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं. हालांकि अब भी असामाजिक तत्व शांति पूर्ण माहौल को बिगाड़ने में लगे हुए हैं.