जयपुर

परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, लेकिन लाश बोलने लगी और फिर मचा ....

Special Coverage News
7 Nov 2018 8:22 AM GMT
परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, लेकिन लाश बोलने लगी और फिर मचा ....
x

राजस्थान के झुंझुनू के खेतड़ी इलाके से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के बबाई गांव के पास ढाणी भगतावाला में एक व्यक्ति की कथित मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी कर ली थी। लोगों ने मान लिया था, वह व्यक्ति अब दुनिया में नहीं रहा। लेकिन 4 घंटे बाद सब कुछ बदल गया। 95 वर्षीय बुजुर्ग मौत के चार घंटे बाद पुनर्जीवित हो गए।

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक बालूराम और रणजीत ने बताया कि दोपहर करीब 1.30 बजे उनके पिताजी बुद्धराम गुर्जर की मृत्यु हो गई थी। तमाम रिश्तेदारों को जानकारी दे दी गई थी। अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली गई। मुखाग्नि देने के लिए मुंडन भी करवा लिया। लेकिन जैसे ही उन्हें रिवाजों के तहत नहाने के लिए ले गए, तभी अचानक से शरीर में हलचल हुई।

जब कान लगाकर धड़कन सुनी तो हल्की सी सांसें चल रही थी। उन्हें खाट पर लिटाया गया। कुछ समय बाद ही वे अच्छी तरह बोलने लगे। बेटों से और परिजनों से बात भी की। सभी का हालचाल लिया। परिजनों और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौर गई। लोग भगवान का चमत्कार मानकर पूजा पाठ करने लगे।

Next Story