शेयर बाजार

शेयर बाजार : सेंसेक्स 293 अंक की तेजी के साथ 40345 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा, निफ्टी भी 11900 के पार

Special Coverage News
31 Oct 2019 7:14 AM GMT
शेयर बाजार : सेंसेक्स 293 अंक की तेजी के साथ 40345 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा, निफ्टी भी 11900 के पार
x
एसबीआई का शेयर 4.26% तक बढ़ा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर में गिरावट

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन शेयर मार्केट में तेजी देखी जा रही है। गुरुवार को सेंसेक्स 293.12 अंक चढ़कर 40,241.55 के रिकॉर्ड उच्च पर पहुंच गया। पिछला रिकॉर्ड इसी साल 4 जून का है। उस दिन सेंसेक्स ने 40,312 का स्तर छुआ था। इससे पहले यह 160.12 अंक की बढ़त के साथ 40,211.99 पर खुला था। निफ्टी में भी 80.40 की बढ़त आई और यह 11,924.50 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर फायदे में

सेंसेक्स के 30 में से 20 और निफ्टी के 50 में से 35 शेयर फायदे में कारोबार कर रहे हैं। एसबीआई का शेयर सबसे ज्यादा 4.26% तक चढ़ा। वहीं, इन्फोसिस का शेयर 4.22%, टाटा मोटर्स का 3.29% और सनफार्मा का शेयर 1.66% तक बढ़ा। जबकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और ओएनजीसी के शेयर में 1% तक की गिरावट देखी जा रही है।

बुधवार को 40,000 के पार बंद हुआ था सेंसेक्स

बुधवार को सेंसेक्स 220.03 अंक की बढ़त के साथ 40,051.87 बंद हुआ था। इस साल में यह दूसरा मौका था जब सेंसेक्स 40 हजार के पार बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 4 जून को 40,083 पर बंद हुआ था। इसके अलावा यह 5 जुलाई को भी 40,032.41 के स्तर पर पहुंचा था। हालांकि, उस दिन सेंसेक्स की क्लोजिंग 394.67 अंक की गिरावट के साथ 39,513.39 पर हुई थी। 5 जुलाई को बजट पेश किया गया था।

12 पैसे मजबूत हुआ रुपया

डॉलर के मुकाबले गुरुवार को रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 70.77 के स्तर पर खुला। जबकि, बुधवार को रुपया 70.89 के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story