- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
370 पर बौखलाए अफरीदी को गंभीर ने दिया शानदार जवाब, बोले- 'बेटे PoK का भी हल निकालेंगे'
नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर का स्पेशल स्टेटस खत्म करने से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया पर अपनी बौखलाहट जाहिर की थी। अफरीदी की इस तिलमिलाहट पर क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने जवाब देने में देर नहीं लगाई। अपने दौर में आक्रामक शैली के बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर ने अफरीदी को टि्वटर पर रिप्लाई करते हुए उन्हें आईना दिखाया और उन्हें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की याद दिलाई। साथ ही गंभीर अफरीदी को यह भी बता दिया कि चिंता मत करो बेटे, हम उसका भी हल निकाल लेंगे। इस मौके पर गंभीर ने अपने ही अंदाज में अफरीदी को 'बेटा' भी कहा है।
भारत ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उसे मिला स्पेशल स्टेटस हटाया तो पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट करते हुए संयुक्त राष्ट्र पर सवाल उठाए और अमेरिका से मदद की आस लगाई थी। अफरीदी के इस अफसोसजनक ट्वीट पर क्रिकेट बिरादरी से गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया।
@SAfridiOfficial is spot on guys. There is "unprovoked aggression", there r "crimes against humanity". He shud be lauded 👏for bringing this up. Only thing is he forgot to mention that all this is happening in "Pakistan Occupied Kashmir". Don't worry, will sort it out son!!!
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 6, 2019
गंभीर ने अफरीदी को टैग करते हुए लिखा, 'दोस्तों शाहित अफरीदी बिल्कुल ठीक हैं। वहां पर अनुत्तेजित आक्रामकता है, वहां मानवता के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। वह यह मामला सामने लाए, इसलिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए।' गंभीर ने इस वाक्य के आगे तालियां बजाता हुआ इमोजी भी इस्तेमाल किया।
इसके बाद उन्होंने आगे लिखा, 'बस वह इसमें एक बात लिखना भूल गए वह यह है कि यह सब 'पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर' में हो रहा है।' चिंता मत कीजिए, हम इसका भी हल निकालेंगे बेटे!!!'
Kashmiris must be given their due rights as per #UN resolution. The rights of Freedom like all of us. Why was @UN created & why is it sleeping? The unprovoked aggression & crimes being committed in Kashmir against #Humanity must be noted. The @POTUS must play his role to mediate
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) August 5, 2019
बता दें इससे पहले अपरीदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के आधार पर उनके अधिकार दिए जाने चाहिए। आजादी का अधिकार जो हम सभी को है। संयुक्त राष्ट्र की रचना क्यों की गई है और यह क्यों सो रहा है? कश्मीर में लगातार जो मानवता विरोधी अनुत्तेजित आक्रामता और अपराध हो रहे हैं। उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। डॉनल्ड ट्रंप (अमेरिका के राष्ट्रपति) को इस मामले में जरूरी रूप से मध्यस्थ की भूमिका अदा करनी चाहिए।'