- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, मेलबर्न में जीत के साथ टीम इंडिया ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली : भारत रविवार को मेलबर्न में तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150 या इससे अधिक जीत दर्ज करने वाला दुनिया का पांचवां देश बना. तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने नाथन लियोन को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराके भारत को जीत दिलाई. पंत का मौजूदा सीरीज में यह 20वां शिकार था और वह किसी एक सीरीज में सबसे अधिक शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने.
भारत ने अपने 532वें टेस्ट में 150वीं जीत दर्ज की. भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया (384), इंग्लैंड (364), वेस्टइंडीज (171) और दक्षिण अफ्रीका (162) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया की यह टेस्ट क्रिकेट में 222वीं हार है और उससे अधिक हार सिर्फ इंग्लैंड (298) के नाम पर दर्ज हैं. विराट कोहली ने भारतीय कप्तान के रूप में 45वें मैच में टीम की अगुवाई करते हुए 26वीं जीत दर्ज की.
भारतीय कप्तान के रूप में उनसे अधिक जीत अब सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर दर्ज हैं जिनकी अगुआई में भारत ने 60 टेस्ट खेले और इनमें से टीम 27 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही. कोहली की कप्तानी में विदेशी सरजमीं पर यह भारत की 11वीं जीत दर्ज.
इस जीत के साथ कोहली ने सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली जिनकी अगुवाई में भारत ने विदेशी सरजमीं पर इससे पहले सर्वाधिक 11 टेस्ट जीते थे. गांगुली की अगुवाई में भारत ने कुल 49 टेस्ट खेले और इनमें से टीम 21 में जीत दर्ज करने में सफल रही. पंत ने चार मैचों की सीरीज के तीन मैचों में ही 20 शिकार बना लिए हैं, जिससे वह किसी एक टेस्ट सीरीज में भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने.
पंत ने नरेन तम्हाने और सैयद किरमानी का रिकॉर्ड तोड़ा. इन दोनों के ही नाम पर किसी सीरीज में सर्वाधिक 19-19 विकेट दर्ज थे. तम्हाने ने पाकिस्तान के खिलाफ 1954-55 में पांच मैचों की सीरीज जबकि किरमानी ने भी पाकिस्तान के खिलाफ ही 1979-80 में छह मैचों की सीरीज के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी.
जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में 53 रन पर तीन विकेट जबकि मैच में 86 रन देकर नौ विकेट चटकाए. डेब्यू टेस्ट ईयर में बुमराह के नाम पर अब 48 विकेट दर्ज हैं, जो किसी तेज गेंदबाज का अपने पहले टेस्ट सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. बुमराह का मोहम्मद शमी (71 रन पर दो विकेट) और ईशांत शर्मा (40 रन पर दो विकेट) ने अच्छा साथ निभाया.
इस तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने पिछले एक साल में विदेशों में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है. इन तीनों ने मिलकर एक कैलेंडर ईयर में विदेशी सरजमीं पर 134 विकेट (बुमराह 48, ईशांत 40 और शमी 46) चटकाए. इस तिकड़ी ने मेलकम मार्शल, माइकल होल्डिंग और जोएल गार्नर की वेस्टइंडीज की तिकड़ी का 34 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 1984 में विदेशी दौरों पर 130 विकेट चटकाए थे.