- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
IND vs WI LIVE: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 378 रनों का टारगेट, रोहित शर्मा ने ठोका 21वां वनडे शतक
नई दिल्ली : टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 377 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य दिया.
भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में रोहित शर्मा और अंबति रायडू का अहम योगदान रहा. रोहित ने 137 गेंदों में 20 चौके और चार छक्कों की मदद से 162 रनों की पारी खेली. वहीं रायडू ने 81 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के लगाते हुए 100 रन बनाए. रोहित का यह वनडे करियर का 21वां शतक है जबकि रायडू का तीसरा.
दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 211 रनों की साझेदारी की. अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने 15 गेंदों में दो चौके मार 23 रन बनाए. केदार जाधव 16 और रवींद्र जडेजा ने सात रन बनाकर नाबाद रहे. विंडीज के लिए कीमर रोच ने दो विकेट अपने नाम किए. एशले नर्स और कीमो पॉल को एक-एक सफलता मिली.
इसके साथ ही रोहित शर्मा ने अपने लगातार 9वें वनडे सीरीज में शतक ठोका है। उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी में 1, श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज में 1, आॅस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज में 1, न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज में 1, श्रीलंका और भारत के बीच भारत में हुए वनडे सीरीज में 1, दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज में 1, इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज में 1, एशिया कप में 1 और विंडीज के साथ मौजूदा वनडे सीरीज में अब तक 2 शतक ठोके हैं.