- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
विंडीज के खिलाफ हार के बाद विराट कोहली ने जताई नाराजगी, दिया ये बड़ा बयान
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दूसरे टी-20 में हार पर नाराजगी जताई है। कोहली ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को टीम की हार की मुख्य वजह खराब फील्डिंग रही। उन्होंने कहा, "अगर हम इतनी खराब फील्डिंग करेंगे, तो हम कितना भी लक्ष्य दे दें, वो पूरा नहीं होगा। हम पिछले दो मैचों से खराब फील्डिंग कर रहे हैं। इस मैच में भी एक ओवर के अंदर ही दो कैच छूट गए।"
पांचवें ओवर में दो कैच छूटे
भारतीय टीम की खराब फील्डिंग का फायदा वेस्टइंडीज के ओपनर लेंडल सिमंस और एविन लुइस ने उठाया। दोनों को पांचवें ओवर में जीवनदान मिला था। भुवनेश्वर की गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने मिड ऑफ पर सिमंस का कैच छोड़ा। उस समय वे सिर्फ 6 रन पर थे। इसके बाद उन्होंने 61 रन और बनाए। इस ओवर में पंत ने भी लुइस का कैच छोड़ा था। तब लेविस 16 रन पर थे। उन्होंने मैच में 40 रन बनाए। इसके अलावा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में शुमार रविंद्र जडेजा ने भी कुछ मिसफील्ड्स कीं।
कोहली ने बल्लेबाजी के दौरान डेथ ओवर्स में खराब प्रदर्शन पर भी गुस्सा जताया। उन्होंने कहा कि पहले 16 ओवर में हमने बेहतरीन बल्लेबाजी की, लेकिन हमारे बल्लेबाज आखिरी चार ओवर में खुल कर रन नहीं बना पाए। इस दौरान सिर्फ 30 रन ही बने। यह हमारी हार का बड़ा कारण रहा।
शिवम दुबे की वजह से हम 170 तक पहुंचे
कोहली ने कहा, "मध्यक्रम में शिवम दुबे की पारी की वजह से हम 170 रन तक पहुंचे। ईमानदारी से बात की जाए तो वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बदलती गति और कटर्स से हमें कोई मदद नहीं मिली।" शिवम दुबे को इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। 26 साल के बल्लेबाज ने इस मैच में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। इस पर कोहली ने बताया- हमें पता था कि पिच स्पिनर्स को मदद देगी। इसलिए हमने शिवम को जल्दी भेजा और स्पिनर्स पर अटैक करने के लिए कहा। यही प्लान था और यह काफी हद तक सफल रहा।
टी20 इंटरनेशनल में रोहित से 1 रन आगे हुए कोहली
कोहली 2563 रन के साथ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा 2562 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कोई अन्य खिलाड़ी 2500 रन का आंकड़ा नहीं छू सका है। इसके बाद मार्टिन गुप्टिल (2436 रन) तीसरे नंबर पर हैं।