- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रपति कोविंद ने विराट कोहली और मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित
नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में खेलों में विशेष योगदान देने वाले खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान- राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा। इस समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
#PresidentKovind confers the Rajiv Gandhi Khel Ratna Award 2018 upon Shri Virat Kohli in recognition of his outstanding achievements in Cricket
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 25, 2018
•Captain of India Cricket team. Player of tournament in ICC World T20-2016
•23 Centuries and 19 Half Centuries in Test Cricket pic.twitter.com/xYg7I3kHzS
कोहली और चानू को पदक और प्रशस्ति पत्र सहित 7.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर कोहली अपनी मां और पत्नी-अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मौजूद थे। अजुर्न पुरस्कार मिलने वाले खिलाड़ियों में महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना, धावक हिमा दास, भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के नाम शामिल हैं।
#PresidentKovind confers the Rajiv Gandhi Khel Ratna Award 2018 upon Ms Saikhom Mirabai Chanu in recognition of her outstanding achievements in Weightlifting
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 25, 2018
•Gold Medal in CWG 2018
•Gold medal in IWF World championship 2017
•Silver medal in CWG 2014 pic.twitter.com/ywsFVwukl4
इसके अलावा, राष्ट्रपति कोविंद ने भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, सविता पुनिया, धावक जिनसन जॉनसन, महिला बैडमिंटन खिलाड़ी एन.सिक्की रेड्डी, मुक्केबाज सतीश कुमार, गोल्फ खिलाड़ी शुभांकर शर्मा, पोलो खिलाड़ी रवि राठौर, निशानेबाज राही सरनोबत, अंकुर मित्तल, श्रेयसी सिंह, टेबल टेनिस खिलाड़ी जी. साथियान, मनिका बत्रा, टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना, पहलवान सुमित और वुशु खिलाड़ी पूजा कादयान को भी अर्जुन पुरस्कार से नवाजा। पैरा एथलीट अंकुर धामा और पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कोविंद द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वालों में मुक्केबाजी कोच चेनंदा एचिया कुटप्पा, विजय शर्मा , ए.श्रीनिवास राव (टेटे) और सुखदेव सिंह (एथलेटिक्स), विजय शर्मा (भारत्तोलक), वी.आर.बीडू (एथलेटिक्स), तारक सिन्हा (क्रिकेट), क्लारेंस लोबो (हॉकी), जीवन कुमार शर्मा (जूडो) रहे।
इस समारोह में राष्ट्रपति ने सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी), पूर्व भारतीय कप्तान भारत कुमार छेत्री (हॉकी), बॉबी एलयोसियस (एथलेटिक्स), पूर्व पहलवान चाउगले दातु दत्तात्रे, को ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया।
इसके अलावा, भारतीय पर्वतारोही डॉ. अंशु जमसेनपा को तेनजिंग नॉर्गे नेशनल एडवेंचर पुरस्कार से नवाजा गया।