- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
साउथ अफ्रीका के तीन विकेट गिरे, एल्गर और बावूमा क्रीज पर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाए और अपनी पहली पारी घोषित कर दी. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट गंवा कर 53 रन बनाए हैं. डीन एल्गर (31 रन) और टेम्बा बावूमा (12 रन) क्रीज पर हैं.
रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका को मुश्किल स्थिति में पहुंचा दिया. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट महज 39 रनों पर ही चटका दिए.
विशाल स्कोर के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज दबाव में दिखे. 14 के कुल स्कोर पर अश्विन ने एडेन मार्करम (5) को बोल्ड कर मेजबान टीम को पहली सफलता दिलाई. थेयुनिस डे ब्रूइन ने चार रनों का योगदान दिया और 31 के कुल स्कोर पर अश्विन का दूसरा शिकार बने. तीन रन बाद जडेजा ने डेन पीट को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दक्षिण अफ्रीका को मुसीबत में डाल दिया.
भारत ने 502/7 रनों पर घोषित की पहली पारी
टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित कर दी. भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 215 और रोहित शर्मा ने 176 रनों की पारियां खेलीं. मयंक ने अपनी पारी में 371 गेंदों का सामना किया तो वहीं रोहित ने 244 गेंदों का सामना किया. दोनों ने अपनी पारी में 23-23 चौके और छह-छह छक्के लगाए. मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया.
चेतेश्वर पुजारा 6, विराट कोहली 20, अजिंक्य रहाणे 15, हनुमा विहारी 10 और ऋद्धिमान साहा 21 रन बनाकर आउट हुए. मयंक-रोहित ने पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की. रवींद्र जडेजा 30 और रविचंद्रन अश्विन 1 रन बनाकर नाबाद रहे. दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने तीन विकेट लिए. वर्नोन फिलेंडर, सुनेयुर मुथुसामी, डीन एल्गर ने एक-एक विकेट लिए.