- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
INDvsNZ: विलियम्सन के साथ तस्वीर वायरल होने पर कोहली ने किया बड़ा खुलासा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन की तारीफ करते हुए कहा है कि उन दोनों में काफी समानताएं हैं. भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को सात रनों से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली.
कप्तान कोहली को इस मैच में आराम दिया गया था. वहीं, विलियम्सन भी चोटिल थे और वह इस मैच में नहीं खेले थे. मैच के दौरान दोनों कप्तान हल्के-फुल्के अंदाज में एक-दूसरे से बातें करते दिखे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.
कोहली से मैच के बाद विलियम्सन से उनकी बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "विलियम्सन और मेरी मानसिकता एक जैसी है और हम एक जैसी ही सोच भी रखते हैं. मझे लगता है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट सही हाथों में है."
उन्होंने कहा, "टीम का नेतृत्व करने के लिए वह बिल्कुल सही आदमी हैं. मैं उनको भविष्य और वनडे सीरीज के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं. न्यूजीलैंड टीम दुनिया की ऐसी टीम है जिसका खेल सबको देखना पसंद है और जिसके खिलाफ खेलना भी पसंद है."