Archived

इस खिलाडी ने विराट को दिया था शादी का ऑफर, अब दी बधाई

Arun Mishra
12 Dec 2017 9:38 AM GMT
इस खिलाडी ने विराट को दिया था शादी का ऑफर, अब दी बधाई
x
इंग्लैंड की महिला टीम की एक खिलाड़ी डेनियल वेट भी उन्हीं में से एक हैं जिनका दिल विराट ने तोड़ दिया
नई दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। विराट की शादी ने कई लड़कियों का दिल तोड़ दिया। इंग्लैंड की महिला टीम की एक खिलाड़ी डेनियल वेट भी उन्हीं में से एक हैं जिनका दिल विराट ने तोड़ दिया। वह कोहली की फैन हैं और उन्होंने करीब 3 साल पहले विराट को शादी का प्रस्ताव दिया था। सोशल मीडिया पर तब विराट को इस प्रस्ताव पर खूब चर्चा छिड़ी थी।
अब जब सोमवार को विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ अपनी शादी का ऐलान किया तो यह देखकर डेनियल वेट को शायद कुछ निराशा तो हुई ही होगी, लेकिन वेट ने विराट को उनकी शादी के लिए बधाई भेजी है।

वेट ने टि्वटर पर बधाई देते हुए अपने टि्वटर अकाउंट का सहारा लिया। अपने इस ट्वीट पर में वेट ने लिखा, 'विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बधाई।'
कोहली ने सोमवार को इटली में फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विवाह रचा लिया। इस शादी में विराट और अनुष्का के करीबी मित्र और रिश्तेदार मौजूद थे।
Next Story