Archived

CWG 2018 : भारतीय पहलवान राहुल अवारे ने जीता गोल्ड, बबीता और तेजस्विनी का सिल्वर पर कब्जा

Arun Mishra
12 April 2018 8:09 AM GMT
CWG 2018 : भारतीय पहलवान राहुल अवारे ने जीता गोल्ड, बबीता और तेजस्विनी का सिल्वर पर कब्जा
x
राहुल अवारे ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में आठवें दिन गुरुवार को भारत की झोली में 13वां स्वर्ण पदक डाल दिया
नई दिल्ली : भारत के कुश्ती पहलवान राहुल अवारे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में आठवें दिन गुरुवार को भारत की झोली में 13वां स्वर्ण पदक डाल दिया। महाराष्ट्र के राहुल ने पुरुषों की 57 किलोग्राम स्पर्धा के फाइनल में कनाडा के स्टीवन ताकाहाशी को 15-7 से मात देकर जीत हासिल की।
वहीं, तेजस्विनी सावंत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। तेजस्विनी का कुल स्कोर 618 .9 रहा जिसके दम पर उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में छठा पदक जीता।
इससे पहले भारत की महिला कुश्ती पहलवान बबीता कुमारी ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किलोग्राम स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। बबीता को इस स्पर्धा के फाइनल में कनाडा की डियाना वीकर ने 5-2 से मात देकर स्वर्ण पदक जीता।
बबीता फाइनल मुकाबले में डियाना की तकनीक के आगे कमजोर नजर आईं। डियाना ने पहले ही भारतीय पहलवान पर दबाव बनाते हुए एक अंक हासिल किए। इसके बाद बबीता ने डियाना पर अपनी पकड़ बनाते हुए दो अंक बटोरे, लेकिन यहां जजों ने डियाना को भी दो अंक दिए और उन्होंने फिर 3-2 से बढ़त बना ली है।
बबीता ने मौका हासिल करते हुए बबीता के पैर पकड़ उन्हें पलटने की कोशिश की, लेकिन यहां डियाना ने दांव मारते हुए बबीता को ही पलटकर दो और अंक हासिल किए और अंत में 5-2 से स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया और बबीता को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
इससे पहले आठवें दिन शूटर तेजस्विनी सावंत ने जीता है। उन्होंने 50 मीटर एयर रायफल प्रोन स्पर्धा में 618.9 पॉइंट्स हासिल करके सिल्वर मेडल हासिल कर लिया।
इससे पहले आज सुबह सुशील कुमार नेपुरुषों की 74 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में सुशील ने आस्ट्रेलिया के कोनोर इवांस ने 4-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। सुशील ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद बट को 4-0 से मात दी। सुशील ने तकनीकि तौर पर मोहम्मद को मात दी।

Next Story