- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
BCCI के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर ले सकते हैं बड़ा फैसला
कोलकाता: बीसीसीआई (BCCI) के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बुधवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के भविष्य को लेकर वे चयनकर्ताओं से बात करेंगे. 24 अक्टूबर को चयनकर्ताओं के साथ मीटिंग होगी और उनकी राय जानने के बाद वे अपना मत रखेंगे.
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है. गांगुली के अध्यक्ष बनने का आधिकारिक ऐलान 23 अक्टूबर को किया जाएगा. इसके एक दिन बाद बांग्लादेश से टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान किया जाएगा. पहले भारतीय टीम (Indian Team) का चयन 21 अक्टूबर को होना था. बता दें कि बांग्लादेश की टीम भारत दौरे पर आ रही है और यहां पर 3 टी20 व 2 टेस्ट मैच खेलेगी. यह सीरीज 3 नवंबर से शुरू होगी.
एनडीटीवी की खबर के अनुसार, सौरव गांगुली ने कोलकाता में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (Bengal Cricket Association) के दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, '24 तारीख को जब मैं चयनकर्ताओं से मिलूंगा तो इस बारे में बात करूंगा. मैं जानना चाहूंगा कि चयनकर्ता क्या सोच रहे हैं. इसके बाद मैं अपनी राय बताऊंगा.'
धोनी के संन्यास से जुड़े सवाल पर गांगुली ने कहा कि वे जानना चाहेंगे कि धोनी क्या चाहते हैं. उन्होंने कहा, 'देखते हैं धोनी क्या चाहते हैं.' जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान से पूछा गया कि क्या कोई क्रिकेटर इतना लंबा ब्रेक ले सकता है? इस पर गांगुली बोले, 'मैं उस समय नहीं था( जब धोनी ब्रेक पर गए). इसलिए मेरी चयनसमिति की पहली बैठक 24 को होगी.' बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद गांगुली 24 अक्टूबर को ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से मिलेंगे.
बता दें कि एमएस धोनी 38 साल के हो चुके हैं और भारत के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से क्रिकेट से दूर हैं. इस टूर्नामेंट के बाद वे 2 सप्ताह के लिए भारतीय सेना के साथ जुड़ गए थे और उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे से खुद को दूर कर लिया था. उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए भी चुना नहीं गया था. उनके संन्यास पर काफी चर्चाएं हैं. भारतीय क्रिकेट से जुड़े तकरीबन प्रत्येक व्यक्ति से सवाल पूछा जा चुका है. वहीं धोनी मीडिया से दूर रहते हैं.