Archived

क्या सीएम अखिलेश के करीवियों की वापसी होगी, नहीं गये सैफई

Special News Coverage
28 Dec 2015 12:02 PM GMT
akhilesh

लखनऊः अपने अजीज करीबियों को निकाले जाने से नाराज चल रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मनाने की कोशिशें आखिरकार काम नहीं आईं। नाराज सीएम सैफई न जाकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।


आपको बता दें कि सोमवार सुबह परिवार के लोग उनसे मिलने राजधानी पहुंचे थे। इसमें बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव, मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप यादव और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव शामिल थे। सीएम की नाराजगी को देखते हुए उनके करीबियों की वापसी की सुगबुगगहट तेज हो गई है।


आपको बता दें कि सीएम अपने करीबी आनंद भदौरिया और सुनील यादव साजन के पार्टी से निकालने जाने पर नाराज हैं। ये दोनों नेता अखिलेश की कोर कमेटी के सदस्य है। साथ ही बसपा सरकार के दौरान पुलिसिया लाठी चार्ज का भी शिकार यही हुए थे। इन पर पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बाहर का रास्ता दिखाया था।

Next Story