Archived

माफिया बृजेश सिंह के बेहद करीबी की गोली मारकर हत्या

Special News Coverage
4 Dec 2015 5:47 AM GMT
goli-markar-hatya

वाराणसी (मुकेश कुमार)ः वाराणसी में गैंगवार में आज माफिया बृजेश सिंह के करीबी बहुजन समाज पार्टी के नेता की हत्या कर दी गई। सुबह चौबेपुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई।


वाराणसी में चौबेपुर थाना क्षेत्र के श्रीकंठपुर के बसपा नेता राम बिहारी चौबे को तड़के सुबह घर में घुस कर दो बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। घायल अवस्था में परिवार के लोग उनको बीएचयू के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां जांच के उपरांत डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह दो बाइक से चार बदमाशों ने माफिया बृजेश सिंह के करीबी बसपा नेता पर घर में घुसकर गोलियों की बौछार कर दी। राम बिहारी चौबे पंचायत चुनाव में काफी सक्रिय थे।

सकलडीहा चंदौली से भारतीय जनता पार्टी विधायक सुशील सिंह के खिलाफ राम बिहारी ने वर्ष 2012 में बसपा के टिकट से चुनाव लड़ा था। राम बिहारी सेंट्रल जेल में बंद माफिया बृजेश सिंह के बेहद करीबी बताए जा रहे हैं। उन्होंने बीते 26 नवंबर को गांव से पुत्री की शादी भी की थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस वारदात की जानकारी होने पर विधान परिषद सदस्य अन्नपूर्णा सिंह भी पहुंचीं। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया।
Special News Coverage

Special News Coverage

    Next Story