- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
मुख्यमंत्री जी जरा अपनी पुलिस की करतूत तो जानो, कैसे बनाती है अपराधी!
Special News Coverage
30 Jan 2016 7:25 AM GMT
विनीत वर्मा
प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक सिपाही की करतूत के चलते एक बार फिर खाकी शर्मसार हुई है। एसटीएफ के एक सिपाही ने अपने साथी सिपाहियों के साथ प्रतापगढ़ के सीओ सिटी के आवास पर हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा होकर आये एक युवक को जबरन अगवा कर रात भर नंगा कर पीटा। इतना ही नहीं आरोप है कि उस पर पेशाब भी किया गया। इतना ही नहीं उस व्यक्ति से थूककर चटवाया भी गया। युवक के बेहोश होने पर खाकीवर्दीधारी उसे कोतवाली में फेंक कर चले गये। युवक के परिजनों की गुहार के बाद एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महज खाकी की हनक दिखाने के लिए प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली इलाके के पूर्वी सहोदरपुर गांव के रहने वाले अतीक अहमद के साथ उसी के गांव के इलाहाबाद एसटीएफ में सिपाही साजिद अली ने अपने हमराहियों के साथ घटना को अंजाम दिया। 10 जनवरी को जेल में अतीक अहमद की एसटीएफ सिपाही साजिद अली से कहासुनी हो गयी थी। इसी से खुन्नस खाये सिपाही साजिद अली ने अपने साथी सिपाहियों के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम अतीक को भंगवा चुंगी चौराहे से जबरन घसीट कर जीप में बिठा लिया।
अतीक के अगवा होने की खबर पर उसके घर में कोहराम मच गया। अतीक को रास्ते में पीटा गया और फिर सीओ सिटी मनीष मिश्रा की मौजूदगी में उनके पुलिस लाइन आवास में रातभर नंगा कर पीटा गया। अतीक के बेहोश होने पर सिपाही उसे कोतवाली में फेंककर भाग गये। बाद में उसकी हालत खराब होती देख उसको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उधर पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जायेगी। फिलहाल पीड़ित के परिवार को खाकी धारियों ने बर्बाद कर देने की धमकी दी है।
आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी यूपी पुलिस के कई बार शर्मनाक चेहरे सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के गृह क्षेत्र सैफई के पुलिस स्टेशन पर पुलिस की बर्बरता का वीडियो सामने आया था। यहां पुलिस स्टेशन के भीतर तीन पुलिस वालों को एक चोर को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। जेबकतरे को यहां दो सिपाही टेबल पर लेटा कर जबरन पकड़े हुए हैं जबकि तीसरा दारोग उसे बेल्ट से बेरहमी से लगातार मारता है।
पुलिस के इस खुंखार चेहरे को देखकर किसी की भी रूह कांप जायेगी। चोर चीखता रहता है और बेरहमी की भीख मांगता रहता है लेकिन पुलिस वाले लगातार उसे पीटते रहते हैं। वहीं मामले का वीडियो सामने आने के बाद दोनों सिपाही और दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया।
अब सवाल यह उठता है कि जब मेड़ ही खेत खाने लगे तो उसकी रखवाली कौन करेगा।
Special News Coverage
Next Story