Archived

मुजफ्फरनगर: नाबालिग लड़की से बलात्कार कर बनाई पोर्न वीडियो

Special News Coverage
23 March 2016 12:49 PM GMT
_mzn

मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात के वक्त लड़की की अश्लील वीडियो बनाकर उसे चुप रहने की धमकी भी दी।

यह शर्मनाक वारदात मुजफ्फरनगर के पुरकाजी शहर की है। बीती 13 मार्च को 17 वर्षीय लड़की एक महिला रिश्तेदार के घर गई थी। उसी दिन रात को जब घर में सब सो रहे थे। तभी महिला का 25 वर्षीय भाई वहां अकेली सो रही लड़की के पास आया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी नदीम ने मोबाइल से लड़की की अश्लील वीडियो भी बना ली।

आरोपी नदीम ने लड़की को धमकाते हुए कहा कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया या घर वालों के सामने मुंह खोला तो वह उसकी वीडियो को सार्वजनिक कर देगा। लड़की इस बात से घबरा गई। अपने घर जाने के बाद वह चुप चुप रहने लगी और बीमार हो गई।

जब घरवालों ने उसकी परेशानी का सबब पूछा तो उसकी हिम्मत जवाब दे गई और उसने घरवालों को सारा किस्सा बता दिया. लड़की की बात सुनकर उसके घरवाले सकते में आ गए। और लड़की को लेकर पुलिस के पास पहुंच गए। पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसके साथ यह घटना हुई थी, तब आरोपी के परिवार वाले घर पर ही थे। एसपी (सिटी) के आदेश पर नदीम, उसकी बहन अफसाना, पिता इकराम, चाचा कामिल और मां सरवरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 120बी और 506 के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ अत्याचार करने वाले सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापे मारी कर रही है। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

उधर, मुजफ्फरनगर के सुरजू गांव में बीती रात एक अन्य घटना में एक युवक ने 30 वर्षीय एक महिला के घर में घुस कर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Special News Coverage

Special News Coverage

    Next Story