यूपीः विधान परिषद के सभापति बन सकते है एटा के रमेश यादव - सूत्र

लखनऊ
विधानपरिषद सभापति के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। अधिसूचना के अनुसार सभापति पद के लिए नामांकन पत्र बृहस्पतिवार को परिषद के सचिवालय में 12 बजे तक लिया जा सकेगा। सभापति के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र भी बृहस्पतिवार को ही भरा जाएगा। सभापति का चुनाव शुक्रवार को होगा। यह जानकारी विधान परिषद के सभापति डॉ. मोहन यादव ने दी है। इस समय ओमप्रकाश शर्मा प्रोटेम सभापति हैं। उन्हें गणेश शंकर पांडेय का कार्यकाल पूरा होने के बाद इसी वर्ष 16 जनवरी को नियुक्त किया गया था।
इन नाम की चर्चा
सभापति के लिए कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन जानकारी के मुताबिक, रमेश यादव के इस पद पर चुने जाने की सबसे ज्यादा संभावना है। वह एक बार विधायक और चार बार से विधान परिषद के सदस्य हैं। मुलायम सिंह यादव के काफी नजदीकी लोगों में भी माने जाते हैं। उनकी सदस्यता जनवरी 2021 तक है। इसके अलावा नरेश उत्तम और अशोक वाजपेयी के नाम भी चर्चा में हैं। तीनों ही लोग विधानमंडल के पुराने सदस्य हैं। पूर्व मंत्री वाजपेयी विधान परिषद के तो पहली बार सदस्य हुए हैं लेकिन वह काफी पहले से विधानसभा के सदस्य रहे हैं। उन्हें संसदीय कार्य का भी अच्छा जानकार माना जाता है। वहीं उत्तम को सदन के अधिष्ठाता मंडल में शामिल होने के नाते खासा अनुभव है।
Next Story