Archived

पुरकाजी की मस्जिद में बबाल, मौके से 20 गिरफ्तार

Special News Coverage
3 Feb 2016 10:16 AM GMT
पुरकाजी की मस्जिद में बबाल

मुज़फ्फरनगर (व्यूरो)
जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र में ग्राम नगला दुहेली में एक मस्जिद के इमाम को लेकर दो पक्षो में जबरदस्त संघर्ष हो गया। जिसमे एक पक्ष के लोगो ने दुसरे पक्ष पर फायरिंग की। संघर्ष में दोनों पक्षो से लगभग 15 लोग घायल हुए है। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इमाम सहित 20 लोगो को हिरासत में ले लिया है।

बुधवार सुबह नगला दुहेली में बड़ी मस्जिद के इमाम मौहम्मद हारून बच्चों को पढ़ा रहे थे। तभी एक पक्ष के लोगो ने आकर बच्चों को भगा दिया और इमाम को वापसी जाने के लिए कहते हुए बदसलूकी व मारपीट करने लगे। तभी इमाम पक्ष के लोग भी आ गए और आमने सामने भिड गए और पथराव शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दी। पुलिस ने मौके से ही 20 लोगो को हिरासत में ले लिया है। पुरे ममाले की तहकीकात की जा रही है। गाँव में घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है
Next Story