Archived

महिला ने दिया 5 बच्चियों को जन्म, मां और बच्चे स्वस्थ

Special News Coverage
2 April 2016 12:45 PM GMT
five children


छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में एक महिला ने 5 बच्चियों को जन्म दिया है। मां और बच्चे स्वस्थ हैं फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस खबर के बाद पूरे क्षेत्र में सभी लोग हैरत जता रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर के जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को जिले के लखनपुर स्थित बिनकरा गांव की एक 25 वर्षीय गर्भवती महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था, जिसके बाद शनिवार को मानता नाम की इस महिला काप्रसव पीड़ा हुई और उसे जब लेबर रूम में लाया गया तो महिला ने नार्मल डिलवेरी मे पांच बच्चो को जन्म दिया।

अस्पताल के मुताबिक, 25 वर्षीया मनीता राजवाडे पत्नी बिल्कुल स्वस्थ है। सभी नवजातों का स्वास्थ्य भी सामान्य पाया गया है। बच्चियों के जन्म के बाद दंपती के घर में खुशी का माहौल है। शायद, समूचे छत्तीसगढ में एक साथ 5 बच्चों के जन्म लेने का ये पहला मामला होगा।
Next Story