Archived

बिप्लब देब होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, 9 मार्च को लेंगे शपथ

Arun Mishra
6 March 2018 8:30 AM GMT
बिप्लब देब होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, 9 मार्च को लेंगे शपथ
x
त्रिपुरा जीत में अहम भूमिका निभाने वाले प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब देब राज्य के मुख्यमंत्री होंगे
नई दिल्ली : पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्य के चुनावों में बीजेपी शानदार प्रदर्शन किया है। बीजेपी ने त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीजेपी ने मंगलवार को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुन लिया है। जीत में अहम भूमिका निभाने वाले प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब देब राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। मंगलवार को हुई बैठक में उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। उनके अलावा जिष्णु देब बर्मन राज्य के उपमुख्यमंत्री होंगे।
खबरों के मुताबिक बीजेपी आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। पार्टी की ओर से नितिन गडकरी को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा गया था, जिसके बाद बिप्लब देब को विधायक दल का नेता चुना गया।

9 मार्च को स्वामी विवेकानंद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। बीजेपी कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी में है, शपथ समारोह में कई बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे।
त्रिपुरा में 59 सीटों के लिए चुनाव हुए जिनमें से 35 पर भाजपा और आठ सीटों पर उसके सहयोगी दल इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा( आईपीएफटी) के उम्मीदवार विजयी हुए हैं।
Next Story