Archived

केरल में बड़ा हादसा : कोल्लम में लोहे का पुल ढहने से 1 की मौत, 57 लोग घायल

Arun Mishra
30 Oct 2017 7:22 AM GMT
केरल में बड़ा हादसा : कोल्लम में लोहे का पुल ढहने से 1 की मौत, 57 लोग घायल
x
दसे में एक महिला की मौत हो गई है, और 57 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस और डॉक्टरों की टीम पहुंच चुकी है। बचाव और राहत का काम चल रहा है।
केरल : केरल के कोल्लम में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ. यहां चवारा के पास नदी पर बना एक लोहे का पुल गिर गया है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, और 57 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस और डॉक्टरों की टीम पहुंच चुकी है। बचाव और राहत का काम चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर करीब 70 लोग थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
Next Story