Archived

त्रिपुरा चुनाव 2018 वोटिंग LIVE : पीएम ने की वोट डालने की अपील

Arun Mishra
18 Feb 2018 3:58 AM GMT
त्रिपुरा चुनाव 2018 वोटिंग LIVE : पीएम ने की वोट डालने की अपील
x
त्रिपुरा में रविवार को 60 में से 59 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।
त्रिपुरा में आज (रविवार) को सुबह सात बजे से विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। पोलिंग बूथ पर सुबह से ही वोटरों की लंबी लाइन दिख रही है। शाम 4 बजे तक वोटर अपना वोट डाल सकते हैं। विधानसभा चुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्तारूढ़ वाम दल के सामने प्रमुख दावेदारी पेश कर रही है। वाम दल पिछले 25 सालों से राज्य में सत्ता पर काबिज है। राज्य में अनुसूचित जनजातियों के लिए 20 सीटें आरक्षित हैं।
त्रिपुरा में रविवार को 60 में से 59 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। सीपीएम प्रत्याशी रामेंद्र नारायण के निधन के कारण चारीलाम विधानसभा सीट पर अब 12 मार्च को मतदान होगा।
त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष बिपलब कुमार देब ने उदयपुर में डाला वोट, कहा- नतीजे ऐतिहासिक होंगे और हम जीतेंगे

इस बार के चुनाव में कुल 292 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि 22 दागी और 35 करोड़पति उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में 25 लाख वोटर हैं जिसमें से 70% बंगाली और अन्य 30% आदिवासी हैं। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में सीपीएम को 49 और कांग्रेस को 10 सीट मिली थी। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीता था। माणिक सरकार पिछली चार बार से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। सरकार देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री के तौर पर मशहूर हैं।
Next Story